facebook friend recognition ceremony:विश्व प्रसिद्ध स्टैंड अप कॉमेडी किंग वैभव गुप्ता 13 को आएंगे बैतूल

जेएच कॉलेज बैतूल में होगा फेसबुक दोस्त सम्मान समारोह का आयोजन 

बैतूल। अटल सभागार जेएच कॉलेज बैतूल में आगामी 13 फरवरी को शाम 7 बजे से उत्तम दीक्षित फेसबुक दोस्त सम्मान समारोह का आयोजन किया रहा है। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तर के कवि, स्टैंड अप कॉमेडी किंग वैभव गुप्ता पुणे आएंगे। वैभव गुप्ता मंच पर 80 मिनट का कार्यक्रम पेश करेंगे। इस अवसर पर प्रसिद्ध कविता “मैं नारी हूं” की प्रस्तुति दी जाएगी।

उत्तम दीक्षित फेसबुक दोस्त सम्मान समारोह के आयोजक उत्तम दीक्षित दादा ने जानकारी दी है कि वे पहले की तरह इस वर्ष भी फेसबुक के दोस्तों का मिलन समारोह आयोजित कर रहे हैं। इस कार्यक्रम के बहाने फेसबुक दोस्त आपस में मिलते हैं और एक दूसरे से उनके प्रगाढ़ संबंध बनते जाते हैं। इस आयोजन में कई फेसबुक दोस्तों का सार्वजनिक सम्मान किया जाने वाला है। इस अवसर पर कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम हास्य कविता गाने एवं डांस की प्रस्तुति दी जाएगी। श्री दीक्षित ने बताया फेसबुक से जुड़ी प्रतिभाओं को एक नया मंच इस अवसर पर प्रदान किया जाता है। 13 फरवरी को विश्व प्रसिद्ध स्टैंड अप कॉमेडी किंग वैभव गुप्ता पुणे मंच पर 80 मिनट का कार्यक्रम पेश करेंगे। इसके साथ ही वह अपनी कुछ कविताओं का पाठ भी करेंगे। उत्तम दीक्षित ने सभी दोस्तों को सपरिवार आमंत्रित किया है। भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए उन्होंने अपने दोस्तों से अपील की है कि वे शाम 7 बजे के पूर्व ही अपना स्थान ग्रहण कर ले।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button