निखिल गुरु परिवार ने दीनदयाल रसोई में किया सेवा कार्य।
जरूरतमंदों के बीच मनाया सतगुरुदेव निखिलेश्वरानंद का अवतरण दिवस गुरु पूजन, आरती और सहभोज से भक्तिमय हुआ रेन बसेरा रसोईघर।

बैतूल। सतगुरुदेव निखिलेश्वरानंद के अवतरण दिवस पर 21 अप्रैल को दीनदयाल रेन बसेरा रसोईघर भक्तिमय माहौल में गुंजायमान हो उठा। सिद्ध आश्रम साधक निखिल मंत्र विज्ञान परिवार के साधकों ने सतगुरुदेव का अवतरण दिवस सेवा भाव के साथ मनाया। इस अवसर पर साधकों ने जरूरतमंदों के बीच पहुंचकर गुरु पूजन, गुरु आरती वंदना की और विशेष भोज का आयोजन कर सेवा एवं सादगी का परिचय दिया।
कार्यक्रम में उपस्थित साधकों ने जरूरतमंदों को अपने हाथों से भोजन परोसा, उनके साथ सहभोज कर समानता और अपनत्व का संदेश भी दिया। संस्था के वरिष्ठ साधक आरसी मिश्रा ने कहा कि सच्ची भक्ति सरल सेवा में ही निहित है और यही भाव मनुष्य में आध्यात्मिक शक्ति को जागृत करता है।
वरिष्ठ साधक राजीव खंडेलवाल ने भी कार्यक्रम के दौरान साधकों की सहजता और समर्पण की सराहना करते हुए गुरुदेव की वेद शक्ति पर विचार साझा किए। आयोजन के दौरान पूरे रसोईघर में भक्ति, सेवा और समर्पण का वातावरण बना रहा।
हर्षा मनोज अग्रवाल ने बताया कि आयोजन को सफल बनाने में कई साधकों का सहयोग रहा। कार्यक्रम में रामचरित मिश्रा, राजीव खंडेलवाल, हर्षा अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, आशा अग्रवाल, पंजाब राव चिल्हाटे, ओम साहू, निश्चल कामविस्दार, चिंद्या बरडे, अमर विश्वकर्मा, गणेश साहू, गजराज बत्रा, गणेश बत्रा, उज्जवल अग्रवाल, निकिता अग्रवाल, निखिल बामने, श्याम राव खड़से, आशीष लोखंडे, बबलू चौकीकर और पंजाब खातरकर सहित अनेक साधक उपस्थित रहे।




