Plantation was done under the aegis of Eco Club and Botany Department: वृक्षों में प्रदूषण रोकने की अद्वितीय क्षमता होती है: रितु खंडेलवाल

जेएच कॉलेज में इको क्लब एवं वनस्पति विभाग के तत्वाधान में किया पौधारोपण

बैतूल। जयंती हाक्सर शासकीय महाविद्यालय बैतूल में इको क्लब और वनस्पति विभाग के संयुक्त तत्वाधान में महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉक्टर मीनाक्षी चौबे, जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष घनश्याम मदान, वरिष्ठ समाजसेवी रितु खंडेलवाल, पूर्व सांसद सुभाष आहूजा, सचिव अतीत पवार, वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत गर्ग, विवेक शर्मा, अभिषेक जैन, निलेश गिरी, इको क्लब की संयोजक प्रोफेसर अर्चना सोनारे, एनएसएस के जिला संगठक डॉक्टर सुखदेव डोंगरे, डॉक्टर अलका पांडे, डॉक्टर मीना डोनीवाल, प्रोफेसर सुनीता गडेकर, डॉक्टर महेंद्र नावंगे, प्रोफेसर दीपिका साहू, प्रोफेसर संतोष पवार, प्रोफेसर राजकुमार चौकीकर और डॉक्टर प्रीतिबाला पाल तथा विद्यार्थियों में निकिता और सुशीला उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में कनेर, शमी, गुलाब और जसवंती के 20 पौधे रोपित किए गए। पौधों को बेहतर पोषण देने के लिए जैविक खाद का उपयोग किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी रितु खंडेलवाल ने कहा कि वृक्षों में प्रदूषण रोकने की अद्वितीय क्षमता होती है और हमें अधिक से अधिक पौधारोपण करना चाहिए। पूर्व सांसद सुभाष आहूजा ने प्रकृति का संतुलन बनाए रखने के लिए निरंतर पौधारोपण की आवश्यकता बताई। जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष घनश्याम मदान ने पौधों की अंधाधुंध कटाई रोकने पर बल दिया। इको क्लब की संयोजक प्रोफेसर अर्चना सोनारे ने बताया कि इको क्लब महाविद्यालय परिसर में पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से नियमित पौधारोपण और स्वच्छता अभियान संचालित करता है। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button