Betul news: शिवसेना शिंदे गुट में संगठनात्मक बदलाव, सभी पदाधिकारी हटाए गए

बैतूल। शिवसेना शिंदे गुट के जिला अध्यक्ष विजेंद्र गोले ने एक महत्वपूर्ण फैसले के तहत जिले की पूरी कार्यकारिणी को भंग कर दिया है। उन्होंने घोषणा की है कि आगामी समय में पुनः नई कार्यकारिणी गठित की जाएगी, जिसकी घोषणा जल्द ही की जाएगी। इस फैसले के साथ ही सभी को उनके पदों से मुक्त कर दिया गया है। वर्तमान में कार्यकारिणी में शिवसेना ग्रामीण जिला अध्यक्ष राजू चरपे, तहसील उप प्रमुख जगदीश पवार, तहसील संगठन प्रमुख शंकर मासोदकर, और महिला नगर अध्यक्ष उषा अतुलकर पद पर बने हुए है। विजेंद्र गोले के अनुसार, संगठन में नए सिरे से बदलाव करने की आवश्यकता महसूस की गई है, जिससे संगठन और मजबूत हो सके। आगामी कार्यकारिणी में कुछ नए चेहरे और पुराने अनुभवी कार्यकर्ता भी शामिल हो सकते हैं।




