एआईसीसी सचिव कुनाल चौधरी 20 मार्च को आएंगे । ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने जारी किया दौरा कार्यक्रम।

बैतूल। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी दौरा कार्यक्रम के अनुसार पूर्व विधायक एवं एआईसीसी सचिव तथा महाराष्ट्र के को-इनचार्ज कुनाल चौधरी आज 20 मार्च को बैतूल पहुंचेंगे। कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह 09:15 बजे भोपाल से वंदे भारत ट्रेन से रवाना होंगे और सुबह 11:58 बजे बैतूल पहुंचेंगे।

दौरा कार्यक्रम के अनुसार बैतूल में संक्षिप्त ठहराव के बाद वे दोपहर 12 बजे सड़क मार्ग से बालाघाट के लिए रवाना होंगे और शाम 4 बजे बालाघाट पहुंचेंगे। बालाघाट में वे ओबीसी महासभा बालाघाट द्वारा आयोजित ओबीसी, एससी, एसटी अधिकार एवं सम्मान सम्मेलन में भाग लेंगे। इसके बाद उनका रात्रि विश्राम नागपुर में रहेगा।

21 मार्च को सुबह 11 बजे नागपुर में वे कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं से बैठक करेंगे। इसके बाद दोपहर 3:20 बजे वंदे भारत ट्रेन से नागपुर से रवाना होंगे और रात 08:38 बजे भोपाल पहुंचेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button