Betul news: भेदभाव और अन्याय के खिलाफ खड़ा होना हमारा कर्तव्य: शैलेष कुमार वाईकर

Inspired by the thoughts of Dr. Ambedkar, took a pledge for equality and justice.


बैतूल। आम आदमी पार्टी जिला बैतूल कार्यालय में भारत रत्न, संविधान निर्माता और सामाजिक न्याय के प्रतीक डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के महान योगदान और विचारों पर प्रकाश डालते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
आप जिलाध्यक्ष शैलेष कुमार वाईकर ने कहा,डॉ. अंबेडकर ने समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व के आदर्शों पर आधारित एक ऐसा समाज बनाने का मार्ग दिखाया, जहां हर व्यक्ति को न्याय और सम्मान मिले। उन्होंने शिक्षा, स्वाभिमान और संघर्ष को अपनी ताकत बनाकर लाखों लोगों को प्रेरित किया। उनके विचार हमें सिखाते हैं कि समाज में भेदभाव और अन्याय के खिलाफ खड़ा होना हमारा कर्तव्य है। वाईकर ने आगे कहा, आज हमें डॉ. अंबेडकर के सपनों के अनुसार एक समावेशी और समान समाज बनाने का संकल्प लेना चाहिए। उनके विचार हर पीढ़ी को प्रेरणा देते रहेंगे। कार्यक्रम में शंकर पेंदाम जिला उपाध्यक्ष, गोपाल झरबडे कार्यालय प्रभारी, सुरेंद्र नागले पूर्व जिला संयुक्त सचिव, रोहित पाल ब्लॉक अध्यक्ष, बैतूल, हेमंत सोनारे, राहुल सोनी, शमीम अहमद फारुकी, सिद्धार्थ झरबड़े, आनंद झरबड़े, योगेश वामनकर, पंकज पाटिल, मयंक गुजरे, नीति पाटिल, विजय डोंगरे ने डॉ. अंबेडकर के विचारों और उनकी शिक्षाओं पर चर्चा की और उनके आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने डॉ. अंबेडकर को नमन करते हुए उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button