निःशुल्क चिकित्सा शिविर में 201 लाभार्थियों ने लिया आयुष की सेवाओं का लाभ|

आयुर्वेद और होम्योपैथिक दवाओं का किया निःशुल्क वितरण... विभाग की संचालित योजनाओं एवं सुविधाओं की दी विस्तृत जानकारी  |

बैतूल। वन विद्यालय बैतूल में 14 फरवरी शनिवार को आयुष विभाग द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन कार्यालय संचालक वन विद्यालय बैतूल के आग्रह पर किया गया। शिविर संचालक वन विद्यालय बैतूल लक्ष्मीकांत वासनिक, अनुदेशक वन विद्यालय अमित खन्ना और सहायक अनुदेशक वन विद्यालय केएस बघेल की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

जिला आयुष अधिकारी डॉ योगेश चौकीकर ने बताया कि वन विद्यालय बैतूल में नोडल अधिकारी डॉ लक्ष्मी किशनानी द्वारा आयुष विभाग की संचालित योजनाओं एवं सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने शासकीय आयुर्वेद जिला चिकित्सालय में संचालित गुदा मार्गगत रोग चिकित्सा शिविर, पंचकर्म शिविर, गर्भ संस्कार, स्वर्ण प्राशन, आयुष क्योर एप तथा प्रतिदिन योगाभ्यास के संबंध में जानकारी प्रदान की।

शिविर में डॉ नरेंद्र डढोरे, डॉक्टर पूनम नागले, डॉक्टर हेमराज इवने, डॉ अर्चना आसरेकर, डॉ शिवदयाल कुमरे सहित कुल 15 कर्मचारियों ने सेवाएं दीं। चिकित्सकों ने रोग अनुसार निःशुल्क औषधियों का वितरण किया तथा योग शिक्षक सहायक ने दैनिक दिनचर्या में योग को शामिल करने हेतु सरल योग क्रियाएं और अभ्यास कराए।

शिविर में आयुर्वेद औषधि के 156 और होम्योपैथिक औषधि के 45 लाभार्थियों सहित कुल 201 लोगों ने उपचार एवं दवाओं का लाभ प्राप्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button