resolution of body donation: राम मंदिर निर्माण को लेकर अनोखा संकल्प, भाजपा गंज मंडल मंत्री ने की देहदान

डॉ.अरुण जयसिंहपुरे को सौंपा देहदान पंजीयन पत्र


बैतूल। प्रभु श्री राम के मंदिर निर्माण के लिए तो कुछ कर नहीं पाए तो अपना शरीर राम को अर्पित कर रहे हैं मृत्यु के बाद यह शरीर किसी के काम आए, इसलिए रामलला के विराजमान होने के साथ ही देहदान के संकल्प को पूरा कर दिया है। यह बात राम मंदिर निर्माण को लेकर अनोखा संकल्प लेने वाले विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के जिला पूर्व सह बलोपासना प्रमुख और वर्तमान भाजपा गंज मंडल मंत्री बाबा मुकिन्दा अंभोरे ने देहदान करने के बाद व्यक्त की है। मुकिन्दा ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान भोपाल के शरीर रचना शास्त्र विभाग के देहदान पंजीयन पत्र में दो गवाहों के साथ देहदान करने का संकल्प लिया है।


गौरतलब है कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर देश भर में लोगों ने अलग-अलग संकल्प लिया हुआ था। प्रभु राम में अपनी अगाध आस्था जताते हुए बाबा मुकिन्दा अंभोरे ने देहदान करने का संकल्प लिया था। बाबा मुकिन्दा अंभोरे ने संकल्प लिया था कि राम मंदिर बन जाने के बाद वह देह दान करेंगे। अब श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही बाबा मुकिन्दा अंभोरे ने जिला अस्पताल में पदस्थ डॉ.अरुण जयसिंहपुरे को देहदान संबंधी दस्तावेज सौंप दिए हैं।
जयप्रकाश वार्ड बैतूल के रहने वाले बाबा मुकिन्दा अंभोरे ने संकल्प लिया था कि जब राम मंदिर का निर्माण हो जाएगा तो वह देह दान करेंगे। बाबा मुकिन्दा अंभोरे ने बताया कि उनका संकल्प था कि राम मंदिर बनने के साथ ही हम अपना देह दान करेंगे। आज हमारा संकल्प पूरा हो रहा है। भाजपा गंज मंडल मंत्री बाबा मुकिन्दा अंभोरे ने 22 जनवरी 2024 भगवान श्री राम जी की प्राण प्रतिष्ठा के दिन अपना देह दान देने का अपना संकल्प पत्र हस्ताक्षर कर डॉ.अरुण जयसिंहपुरे को सौंप दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button