Politicle news: भावी निर्दलीय सांसद प्रत्याशी भूरेलाल बेठेकर ने प्रचार में झोंकी ताकत

15 से अधिक ग्रामों में किया तूफानी जनसंपर्क, मतदाताओं से डोर टू डोर मिले

बैतूल। बैतूल, हरदा, हरसूद लोकसभा क्षेत्र के भावी निर्दलीय सांसद प्रत्याशी भूरेलाल बेठेकर ने मंगलवार 5 मार्च को लोकसभा क्षेत्र के ग्राम खापा, धपाडा, छिमडी, बंजारीढाल, पुंजी, शाहपुर, भौरा, गुरगुंन्दा, पतोवापुरा, बरेठा, पाढर, बाचा, सारणी, घोडाडोंगरी, आमढाना, भोपाली, छुरी सहित अनेक गांव में जनसंपर्क किया। निर्दलीय सांसद प्रत्याशी भूरेलाल बेठेकर सघन जनसंपर्क के साथ ही बड़े स्तर पर प्रचार प्रसार कर राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों को चुनौती दे रहे हैं। ऐसी स्थिति में कुछ क्षेत्रों में निर्दलीय प्रत्याशी बाजी मारकर राजनीतिक दलों का समीकरण बिगाड़ सकते हैं। जनसंपर्क के दौरान भूरेलाल बेठेकर ने जनता से अपील करते हुए विजय बनाने का आह्वान कर विकास में सहयोग करने की अपील की। पूरे दिन प्रचार की सरगर्मी चलती रही। वे मुख्य मार्ग सहित वार्डो के मार्ग एवं गलियों में प्रचार के लिए पहुंचे। इस मौके पर लोगों का हुजुम नजर आया। ग्रामों में पहुंचने पर भूरेलाल बेठेकर के समर्थन में ग्रामीणों ने मतदान करने का विश्वास दिलाया। देर शाम तक प्रचार चलता रहा।निर्दलीय सांसद प्रत्याशी भूरेलाल बेठेकर ने बताया कि जनसंपर्क के दौरान उन्हें जनता का भरपूर आशीर्वाद मिल रहा है। जनसंपर्क के बहाने वे क्षेत्र की जनता को महाशिवरात्रि पर्व एवं होली की भी शुभकामना दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह प्रचार प्रसार में कड़ी मेहनत कर रहे हैं, उनका लक्ष्य है कि लोकसभा क्षेत्र के प्रत्येक मतदाताओं तक पहुंचे। मतदाताओं ने उनपर भरोसा जताया, बेठेकर का कहना है कि वे आमजन के कहने पर चुनाव लड़ रहे है। वे मतदाताओं के आशीर्वाद से जीत हासिल करेंगे। बता दें कि भूरेलाल बेठेकर एक शिक्षित निर्दलीय प्रत्याशी है। वे पुलिस विभाग से सेवानिवृत कर्मचारी है। बैतूल हरदा हरसूद कोरकू बाहुल्य क्षेत्र है और यहां कोरकू मतदाताओं का काफी वर्चस्व है। भूरेलाल बेठेकर भी कोरकू समाज के हैं ऐसे में उन्हें इसका चुनावी फायदा मिल सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button