Brahmin is not a caste, it is a culture: ब्राह्मण जाति नहीं, संस्कार है: पंडित नरेंद्र शुक्ला
होली गीत, कविताओं और पुराने दोहों से उत्साहपूर्ण बना माहौल

बैतूल। बैतूल बाजार में राम मंदिर, शुक्ला चौक पर सर्व ब्राह्मण संगठन का होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में प्रमुख अतिथियों के रूप में पंडित कांतु दीक्षित, के.के.पांडे, विनोद मिश्रा, प्रोफेसर एस.के. शुक्ला, स्वदेश त्रिवेदी, गजानन व्यास, पप्पन मिश्रा, बबला शुक्ला, अंजली मिश्रा और प्रेरणा शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन पंडित नरेंद्र शुक्ला जिला अध्यक्ष के सानिध्य में किया गया।
समारोह की शुरुआत मां सरस्वती, राम दरबार और भगवान परशुराम जी के पूजन से हुई। इसके बाद सभी अतिथियों ने होली की शुभकामनाएं दीं। होली गीत, कविताओं और पुराने दोहों से माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा। महिलाओं ने फूलों और गुलाल से होली खेलकर उत्सव को और खास बना दिया।
अपने अध्यक्षीय भाषण में पंडित नरेंद्र शुक्ला ने कहा कि ब्राह्मण केवल जाति नहीं, बल्कि एक संस्कार है, जिसे सभी को मिलकर निभाना चाहिए। उन्होंने समाज में भाईचारा, एकता, शांति और देशप्रेम को बढ़ाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक सुभाष जामगडे ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में महाराष्ट्र मंडल, नगर ब्राह्मण महिला मंडल और परशुराम सेना का विशेष योगदान रहा।






