Pay homage to Dharti Aaba in Amla: बिरसा मुंडा आदिवासी अस्मिता के प्रतीक: विजय पारधी

आमला में धरती आबा को किया नमन

बैतूल। ब्रिटिश हुकूमत की क्रूरता के खिलाफ संघर्ष करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी धरती आबा बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि के अवसर पर बुधवार को आमला में उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। इस अवसर पर युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विजय पारधी ने बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।

कार्यक्रम के दौरान विजय पारधी ने कहा कि बिरसा मुंडा स्वतंत्रता सेनानी होने के साथ वह आदिवासी समाज के गौरव और अस्मिता के प्रतीक हैं। उन्होंने अपने अल्प जीवन में ब्रिटिश सत्ता की नींव हिला दी थी। आज का युवा वर्ग उनसे प्रेरणा लेकर समाज और देशहित में कार्य करे, यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, युवा नेता एवं आम नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर धरती आबा के आदर्शों को अपनाने और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button