गुजरात के नवोदय ओवारा स्थित तापी तट पर भागवत कथा का शुभारंभ।

बैतूल। गुजरात के नवोदय ओवारा स्थित तापी तट के हनुमंत प्रांगण में विरक्त संत ओमकार दास महाराज के सानिध्य में श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। पुरुषोत्तम मास के अवसर पर आयोजित यह धार्मिक आयोजन 25 मई को शोभायात्रा के साथ शुरू हुआ। कथा का आयोजन मूलतापी उद्गम स्थल के पंडित सौरभ दत्तात्रेय जोशी महाराज के मुखारविंद से किया जा रहा है।

बताया गया कि संत ओमकार दास जी महाराज वर्षों से तापी तट स्थित इस आश्रम में सेवा कार्य कर रहे हैं तथा प्रतिदिन मां तापी की आरती-पूजन करते हैं। उनकी प्रेरणा से पुरुषोत्तम मास में इस विशेष भागवत कथा आयोजन का संकल्प लिया गया। कथा में भगवान विष्णु के नाम स्मरण और पुरुषोत्तम मास के महत्व का वर्णन किया जा रहा है।

प्रथम दिवस की कथा में धुंधकारी मोक्ष प्रसंग सुनाया गया, जबकि द्वितीय दिवस में परीक्षित जन्म, कुंती स्तुति और भगवान के नाम स्मरण का वर्णन किया गया। कथा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु तापी तट पहुंचकर धर्मलाभ ले रहे हैं और मां तापी को नमन कर आयोजन में सहभागिता निभा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button