Accusations on Mamta government: महिला डॉक्टर से हैवानियत पर मौन नहीं रहेगी भाजपा: ज्योति धुर्वे

ममता सरकार पर आरोप लगाकर बैतूल में निकाला कैंडल मार्च

बैतूल। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महिला मोर्चा ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता में एक महिला डॉक्टर के साथ हुई जघन्य घटना के विरोध में मौन कैंडल जुलूस निकालकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी सरकार पर आरोप लगाए। बैतूल जिले में आयोजित इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व सांसद ज्योति धुर्वे ने किया, जिन्होंने ममता सरकार पर दोषियों को बचाने का गंभीर आरोप लगाया।

ज्योति धुर्वे ने कहा, यह अत्यंत शर्मनाक है कि एक महिला मुख्यमंत्री के राज्य में ही एक महिला के साथ इस तरह की घिनौनी वारदात होती है और आरोपियों को बचाने का प्रयास किया जाता है। यह न केवल डॉक्टर्स बल्कि सभी महिलाओं का अपमान है। उन्होंने कहा कि इस घटना के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा ने पूरे प्रदेश में मौन कैंडल मार्च निकाला है।

महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष ममता मालवी ने कहा, बंगाल में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। पहले सन्देशखाली की घटना और अब शासकीय मेडिकल कॉलेज की इस वारदात ने महिलाओं में भारी आक्रोश पैदा कर दिया है। ऐसे दरिंदों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए। इस कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष पार्वती बारस्कर, प्रदेश कार्य समिति सदस्य हेमलता कुंभारे, प्रदेश की सोशल मीडिया प्रभारी माधुरी साबले, जिला उपाध्यक्ष रश्मि साहू, जिला महामंत्री सुनीता देशमुख, जिला मंत्री सुनीला राठौर, जिला कार्यालय मंत्री वर्षा खड़े, जिला सोशल मीडिया प्रभारी कृष्णा अमृरूते, और जिला मीडिया प्रभारी कविता मालवी सहित कई अन्य प्रमुख महिलाएं, जनप्रतिनिधि, मंडल अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी, सामाजिक संगठनों की बहनें, और बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

इस कैंडल जुलूस ने बैतूल में महिलाओं के बीच जागरूकता फैलाने के साथ ही सरकार को सख्त कदम उठाने का संदेश दिया। प्रदर्शनकारियों ने इस बात पर जोर दिया कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए ममता सरकार को कठोरतम कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हो सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button