Big Breaking: बैतूल जिले में आमला के पास मोआड़ के जंगल में लगी आग, प्रतिबंधित क्षेत्र की ओर बढ़ने से मचा हड़कंप

Big Breaking: बैतूल जिले के आमला क्षेत्र के पास दक्षिण वन मंडल में मोआड़ के जंगल में शुक्रवार देर शाम को भीषण आग लग गई, जिसने आसपास के इलाके में हड़कंप मचा दिया। करीब चार हेक्टेयर क्षेत्र में फैल चुकी आग की लपटें प्रतिबंधित क्षेत्र की ओर बढ़ने लगीं, जिससे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई। आग की जानकारी मिलने के बाद एसडीआरएफ, वन विभाग, पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए।
एसडीएम शैलेन्द्र बड़ोनिया ने बताया कि आग को कंटोनमेंट एरिया की तरफ न बढ़ने देने के लिए प्रयास किए गए । वन विभाग की टीम भी मौके पर आग को बढ़ने से रोकने में जुटी रही। इसका परिणाम था कि रात करीब 10 बजे तक आग पूरी तरह से बुझा दी गई। आग पर नियंत्रण पाने के लिए बैतूल, आमला, मुल्ताई और सारनी से फायर ब्रिगेड को बुलवाया गया है। इसके अलावा, एसडीआरएफ की टीम और वन विभाग के कर्मचारी भी जुटे रहे।

दक्षिण वन मंडल के डीएफओ विजयानन्तम टी आर ने मीडिया को बताया कि जंगल में आग लगने की सामान्य घटना है । विभागीय अमला प्रशिक्षित है और जल्दी ही इस पर काबू पा लेगा।जंगल की आग के कारण क्षेत्र में धुंआ फैल गया था, लेकिन राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाई गई है। प्रशासन और वन विभाग की टीम लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।




