Administrative News : बैतूल में ढहाए जाएंगे दो सरकारी भवन, जानें क्या है इसके पीछे की वजह

Administrative News बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में दो सरकारी भवनों को जल्द ही ढहाया जाएगा।इसके लिए जिला प्रशासन ने भी अनुमति प्रदान कर दी है। आखिर ऐसा क्या कारण है कि सरकारी भवनों को ढहाया जा रहा है।

आइये हम बताते हैं इसके पीछे क्या वजह है। दरअसल जिला प्रशासन द्वारा बैतूल तहसील के अंतर्गत ग्राम कोदारोटी स्थित माध्यमिक शाला भवन जीर्ण शीर्ण होने के कारण कंडम घोषित किया गया है। 51 वर्ष पूर्ण होने के कारण उक्त भवन जीर्ण शीर्ण हो जाने के कारण उसे गिराए जाने का प्रस्ताव जिला प्रशासन को प्राप्त हुआ था। प्रशासन द्वारा उसे गिराए जाने की अनुमति प्रदान की गई है।

जिला प्रशासन द्वारा पुराने अनुविभागीय अधिकारी कृषि विभाग मुलताई का भवन भी जीर्ण शीर्ण हो जाने के कारण कभी भी गिरने के खतरे को देखते हुए डिस्मेंटल किए जाने के निर्देश प्रदान किए हैं। विभाग द्वारा कंडम घोषित कर इसे गिराने का प्रस्ताव जिला प्रशासन को भेजा गया था। भवन की अधिकतम आयु 40 वर्ष यह भवन पूर्ण कर 43 वर्ष में प्रवेश कर चुका था। उक्त भवन का नियंत्रण उपसंचालक कृषि विभाग बैतूल के अधीन है। डिस्मेंटल के पूर्व भवन से निकलने वाली सामग्री की नीलामी की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button