Program: घंटी बजाकर किया स्कूल चले हम अभियान का शुभारंभ
ब्रांड एम्बेसडर श्रीमती नेहा गर्ग की उपस्थिति में हुआ कार्यक्रम

Betul News: बैतूल। मध्यप्रदेश में 17 से 19 जुलाई तक जनांदोलन के रूप में चलने वाले स्कूल चले हम अभियान का शुभारंभ ग्राम पंचायत सिमोरी में स्वछता की ब्रांड एम्बेसडर श्रीमती नेहा गर्ग, समाजसेविका तूलिका पचौरी, आशीष पचौरी, दिव्यांश द्विवेदी , मंडल महामंत्री संतोष बडौदे, पंच भूता बडौदे, दसन धुर्वे ने घंटी बजाकर किया।
पढ़ाया स्वच्छता का पाठ
इस अवसर पर श्रीमती नेहा गर्ग ने स्वच्छता का पाठ पढ़ाते हुवे स्वछता का जीवन मे महत्व बताया उंन्होने पन्नी को प्रकृति का दुश्मन बताते हुवे कहा कि आज गऊ माता पन्नी की वजह से बहुत तकलीफ में है जिसका दर्द नेहरू पार्क चौक पर लगी गऊ माता की कलाकृति बताती है। हमें अपने ग्राम को स्वच्छ रखना चाहिए। बच्चों को उन्होंने साबुन से हाथ धाने के बारे में बताया।

उन्होंने बच्चों को स्वच्छ रहने प्रेरित किया। इस अवसर पर तूलिका पचौरी ने कहा कि हमे जीवन मे प्रतिदिन महापुरुषों की कहानी पड़नी चाहिए जिससे हमें प्रेरणा मिलते रहे हमे स्कूल से ही अनुशासन सीखने को मिलता है,समूह में कार्य करने की कला मिलती है हमारे शैक्षिक व सहशैक्षणिक क्षेत्रो का विकास स्कूल से ही संभव है अत: स्कूल हमे अवश्य जाना चाहिए।
स्कूल को डस्ट बिन दिए उपहार में
इस अवसर पर शैलेन्द्र बिहारिया ने कहा कि भविष्य से भेट कार्यक्रम का उद्देश्य जनसामान्य को स्कूल से जोड़ना है ताकि हमारे सरकारी विद्यालयों का भी सुधार हो सके इस अवसर पर श्रीमती नेहा गर्ग ने स्कूल को डस्ट बिन उपहार में दिया गया। साथ ही सभी बच्चों को स्वल्पाहार प्रदान किया। इस अवसर पर स्कूल चले अभियान के लिये जागरूकता रैली निकाली गई। साथ ही स्कूल चले अभियान के अंतर्गत पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर स्कूल चले अभियान के अंतर्गत सामूहिक शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर शिक्षक पयारेलाल चौहान ने सभी बच्चों को पेन व कापियां वितरित की और बच्चों से संवाद किया। इस अवसर पर शिक्षिका ममता गोहर, श्यामजी परते, तुलसीदास ओजोने, पिंटू ओजोने, रामकिशोर पांसे, जगदीश धुर्वे, दसन धुर्वे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।




