बहुजन मुक्ति पार्टी का केंद्र सरकार के खिलाफ राष्ट्रव्यापी आंदोलन का ऐलान।

महंगाई, बेरोजगारी और स्मार्ट मीटर के विरोध में तीन चरणों में होगा आंदोलन। 12 मई से लालटेन भेट, 20 मई को चूल्हा जलाओ और 31 मई को दे धक्का आंदोलन। बैतूल में डॉ. अंबेडकर चौक पर होगा प्रदर्शन, कलेक्टर को सौंपेंगे ज्ञापन।

बैतूल। बहुजन मुक्ति पार्टी ने केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों, महंगाई, बेरोजगारी और शोषण के खिलाफ मई 2026 में राष्ट्रव्यापी चरणबद्ध आंदोलन चलाने की घोषणा की है। यह आंदोलन राष्ट्रीय परिवर्तन मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक वामन मेश्राम के नेतृत्व में देशभर में तीन चरणों में आयोजित किया जाएगा।

आंदोलन का पहला चरण 12 मई को लालटेन भेट आंदोलन के रूप में होगा। इसमें महंगी बिजली और स्मार्ट मीटर के विरोध में प्रदर्शन किया जाएगा। दूसरा चरण 20 मई को चूल्हा जलाओ आंदोलन के रूप में आयोजित होगा, जिसमें घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर की बढ़ी कीमतों के खिलाफ विरोध दर्ज कराया जाएगा। तीसरा और अंतिम चरण 31 मई को दे धक्का आंदोलन के रूप में होगा, जिसमें पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों और सरकार की नीतियों के विरोध में प्रदर्शन किया जाएगा।

बैतूल में आंदोलन का आयोजन डॉ. बी. आर. अंबेडकर चौक नेहरू पार्क सदर में दोपहर 11 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। शाम 4 बजे राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन सौंपा जाएगा।

बहुजन मुक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष दासाराम नायक और युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनिलकुमार माने ने कहा कि आंदोलन समता, स्वतंत्रता, न्याय, अधिकार और सम्मान की लड़ाई है। पार्टी ने नागरिकों से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button