The Great Khali In Mp : किसान आंदोलन को लेकर रेसलर द ग्रेट खली ने कही बड़ी बात, बोले थोड़े लोगों के बहकावे में आ जाते हैं किसान

MP News Today :  WWE के पूर्व रेसलर द ग्रेट खली उर्फ दलीप सिंह राणा रविवार को मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में आयोजित एक दंगल में पहुंचे। बैतूल जिले में देश के पांचवे धाम बालाजीपुरम में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के दंगल में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के दौरान उन्होंने मीडिया से चर्चा में बेबाकी से सवालों के जवाब दिए।

किसान आंदोलन को लेकर द ग्रेट खली ने कहा कि हमारे किसान बहुत थाेड़े लोगों के बहकावे में आ जाते हैं।मैं सोचता हूं कि हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किसानों के हित में जो योजनाएं बनाई हैं पहले शायद ही इतनी थीं। बजट दे रहे हैं और योजनाएं बनाई गई हैं। मुझे लगता है किसान तो सिर्फ बहकावे के शिकार हुए हैं।

रेसलर द ग्रेट खली उर्फ दलीप सिंह राणा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जमकर तारीफ की। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के अबकी बार 400 पार के नारे को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि इस बार जो नारा दिया है वह सही है इस बार बिल्कुल 400 पार ही होगा। क्योंकि लोगाें में बेहद जोश है और प्रधानमंत्री मोदी ने जो काम किए हैं आज तक देश के लिए मुझे नहीं लगता पहले किसी और ने किए होंगे। मोदी जी पहले प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने समाज के हर वर्ग के लिए और देश के लिए सोचा और काम किया है।

इसी कारण से इस बार 400 पार ही होगा। उन्होंने कहा कि हर कोई ग्रेट खली नही हो सकता। मुझे भगवान और लोगों का आशीर्वाद मिला है। देश में कई रेसलर तैयार हो गए हैं और डब्ल्यू डब्ल्यू ई में जाते हैं। पंजाब में सीडब्ल्यू एकेडमी हैं उसमें भी रेसलर तैयार हो रहे हैं।उन्होंने कहा कि पहले की तुलना में अब सरकार ने कई सुविधाएं उपलब्ध करा दी हैं। पहले से बहुत सुधार हुआ है।

आने वाले दिनों में हिंदुस्तान की जितनी जन संख्या है उसके अनुसार ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेडल आएंगे।हमें पूरी तरह से सरकार पर निर्भर नहीं रहना चाहिए। कुछ तो अपने आपको काम करना होगा, अपने अंदर जुनून होना चाहिए। सरकार के ही भरोसे न रहें, हमें खुद से भी मेहनत करना चाहिए। द ग्रेट खली ने कहा कि जिम में जो प्रोटीन खाते हैं उसमें स्टेराइड मिला होता है।कई जगह देखने में आया है कि कोच भी मिस गाइड करते हैं।हमें सोच समझकर ही इसका प्रयोग करना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button