Rain: फिर बारिश की दस्तक, तेज आंधी के साथ गिर सकते हैं ओले

Again the knock of rain, hail can fall with strong storm

मध्यप्रदेश में बारिश, ओले और तेज आंधी का सिस्टम फिर एक्टिव हो गया है। मंगलवार को लगभग आधे एमपी में बारिश- तेज आंधी के साथ ओले भी गिर सकते हैं। भोपाल – ग्वालियर समेत 29 जिलों में मौसम का मिजाज बदला रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो 18 मार्च तक मौसम ऐसा ही रहेगा । मौसम वैज्ञानिक ममता यादव ने बताया कि पश्चिमी मध्यप्रदेश से बारिश का सिस्टम एक्टिव हो गया है। अरब सागर से आने वाली हवाओं के चलते दक्षिण मध्यप्रदेश के इलाकों में बारिश होगी ।

Child fell in borewell:50 फीट गहरे बोरवेल में गिरा बच्चा, रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कियायह पढ़े

प्रदेश के कई हिस्सों में भी असर रहेगा। 18 मार्च तक सिस्टम एक्टिव रहेगा। ओले गिरने के साथ आंधी भी चलेगी 14 से 18 मार्च के बीच प्रदेश में तेज आंधी चलेगी और ओले गिरने की संभावना भी बनी रहेगी। बिजली चमकने और गिरने के मामले भी सामने आएंगे। मौसम वैज्ञानिक यादव ने बताया कि ठंड के बाद – मानसून के दौरान बारिश के साथ ओले गिरते हैं। इससे फसलों पर असर पड़ेगा।

News source- dainik bhaskar

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button