Result Live Update : सबसे पहले जानें..बैतूल विधानसभा सीट पर किसे कितने वोट मिले

Result Live Update : बैतूल।विधानसभा चुनाव में बैतूल विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं ने एक बार फिर से भाजपा प्रत्याशी हेमंत खंडेलवाल पर भरोसा जताया है। रविवार को हुई मताें की गिनती के बाद जो स्थिति सामने आई है उसमें बैतूल विधानसभा सीट पर चुनावी मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच में ही रहा।इनके अलावा शेष 11 प्रत्याशियों में से कोई भी नोटा के बराबर मत भी नहीं ले पाया है।

ईवीएम से हुई मतों की गिनती में बैतूल विधानसभा क्षेत्र में चुनाव के जो परिणाम सामने आए हैं उसमें भाजपा प्रत्याशी हेमंत खंडेलवाल 16123 मतों से कांग्रेस प्रत्याशी निलय विनोद डागा से आगे हैं। अभी पोस्टल बैलेट की गणना के परिणाम नहीं आए हैं। इसके बाद हार और जीत का अंतर कम या अधिक हो सकता है। ईवीएम से हुई मतों की गिनती में किसे कितने मत प्राप्त हुए हैं इसकी जानकारी निम्नानुसार है।
प्रत्याशी——– दल—-प्राप्त मत
- निलय डागा- कांग्रेस——92106
- हेमंत विजय खंडेलवाल- भाजपा—–108229
- शिवपाल सिंह राजपूत-गोंडवाना गणतंत्र पार्टी—889
- अलस्या सोलंकी —निर्दलीय –368
- जोसुआ गणेश—-निर्दलीय—151
- नारायण पंवार—निर्दलीय—-121
- पवन कुमार —निर्दलीय —68
- प्रवीण वामनकर —निर्दलीय —-164
- महेश शाह उईके—निर्दलीय —-568
- राजू चरपे –निर्दलीय —143
- रोशन कुमार अतुलकर-निर्दलीय —226
- विजेन्द्र गोले—निर्दलीय —802
- हेमंत सरियाम – निर्दलीय–1161
नोटा-3028
कुल वोट-208024
—-




