राजश्री डेवलपर्स बडोरा में युवा कांग्रेस नेता हर्षवर्धन धोटे का उत्साहपूर्वक मनाया जन्मदिन

बैतूल। बडोरा स्थित राजश्री डेवलपर्स में युवा कांग्रेस नेता हर्षवर्धन धोटे का जन्मदिन मित्रों और शुभचिंतकों द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान केक काटकर जन्मदिन की खुशियां साझा की गईं और उपस्थित साथियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं। पूरे आयोजन में आत्मीयता और उत्साह का माहौल बना रहा।
इस अवसर पर राजश्री डेवलपर्स के संचालक राजेंद्र साठे, राजेश बारस्कर, लोणारी कुनबी समाज के अध्यक्ष प्रशांत साद, समाजसेवी अरुण अडलक सहित समस्त मित्र मंडली उपस्थित रही। सभी ने हर्षवर्धन धोटे को जन्मदिन की हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और सामाजिक-राजनीतिक जीवन में निरंतर प्रगति की कामना की। उपस्थितजनों ने उनके सक्रिय सामाजिक योगदान की सराहना करते हुए आगे भी क्षेत्र में युवाओं के नेतृत्व की अपेक्षा जताई। कार्यक्रम सादगीपूर्ण लेकिन गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।




