केंद्रीय मंत्री ने किया कोहिनूर स्टीम कार वाश सेंटर का शुभारंभ

बैतूल। रानीपुर गोठाना रोड पर कोहिनूर स्टीम कार वाश सेंटर का रविवार को शुभारंभ किया गया। केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उइके ने फीता काटकर सेंटर का उद्घाटन किया।

शॉप के संचालक रूपम कवड़े ने बताया कि इस सेंटर में आधुनिक तकनीक से कार वाश की सुविधा मिलेगी, जिससे ग्राहकों को बेहतरीन सर्विस का अनुभव मिलेगा। शुभारंभ अवसर पर उनके परिवार के सदस्य बसंत कवड़े (गोंडी लोक गायक), शंभु कवड़े, जितेश कवड़े, राजकुमार उइके सहित सगा समाज ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस नए स्टीम कार वाश सेंटर के खुलने से क्षेत्रवासियों को बेहतर कार वाश सुविधा उपलब्ध होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button