नरखेड़ आयुष्मान आरोग्य मंदिर में एमडी डॉ. नंदकिशोर भोयरे ने संभाला पुनः पदभार । जिला आयुष कार्यालय में हुआ स्वागत ।

बैतूल। प्रभात पट्टन तहसील अंतर्गत ग्राम नरखेड़ के आयुष्मान आरोग्य मंदिर में अब आयुर्वेद विशेषज्ञ की सेवाएं उपलब्ध होंगी। यहां डॉ नंदकिशोर भोयरे ने एमडी की उपाधि प्राप्त करने के बाद पुनः पदभार ग्रहण किया है, जिससे क्षेत्र के मरीजों को बेहतर और विशेषज्ञ उपचार मिल सकेगा।

जिला आयुष अधिकारी डॉ योगेश चौकीकर ने बताया कि ग्राम नरखेड़ स्थित आयुष संस्था में डॉ नंदकिशोर भोयरे ने पुनः पदभार संभाल लिया है। उन्होंने बताया कि डॉ भोयरे ने रोग निदान एवं विकृति निदान में एमडी की उपाधि जयपुर के राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान से प्राप्त की है।

पदभार ग्रहण के उपलक्ष्य में 18 अप्रैल को जिला आयुष कार्यालय में उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर डॉ रीना चौकीकर, डॉ अजय मांडवे, डॉ अतुल राय, डॉ प्रहलाद नागले, डॉ वीरेंद्र शाक्य, डॉ मनोज सूर्यवंशी, डॉ प्रियंका कास्दे, डॉ निधि मालवीय, राजकुमार खासदेव, कमलेश चौकीकर, श्री झाडूराम मोरे सहित कार्यालय के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button