Betul news: 14 जून को रेड टी-शर्ट और रेड केप पहनकर रक्तदान जागरूकता के लिए सड़क पर उतरेगा बैतूल
रक्तदान की झांकी व सैनिक संघ की झांकी रहेंगी आकर्षण का केंद्र

बैतूल। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर बैतूल में एक अभिनव पहल की जा रही है। रेड टी-शर्ट और रेड केप पहनकर रक्तदान जागरूकता के लिए रैली निकाली जाएगी। कार्यक्रम संयोजक संजय शुक्ला, शैलेंद्र बिहारिया, और पंजाबराव गायकवाड ने बताया कि इस अवसर पर रक्तदान की झांकी व सैनिक संघ की झांकी आकर्षण का केंद्र रहेंगी। कार्यक्रम की अंतिम तैयारी हेतु आनंद मैरिज गार्डन में आयोजित व्यापक बैठक में वरिष्ठ समाजसेवी प्रमोद अग्रवाल ने रक्तक्रांति बैठक को संबोधित किया और अग्रवाल समाज की ओर से सहयोग की बात कही। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत गर्ग ने भी बैठक को संबोधित करते हुए इस महारैली को व्यापक रूप देने की बात कही।
बैठक में मां शारदा सहायता समिति के संरक्षक अतीत पवार व मुकेश गुप्ता, पिंकी भाटिया, और हिमांशु सोनी ने कहा कि रैली में सभी यदि रेड टी-शर्ट कोड का पालन करें तो रक्तदान जागरूकता का अच्छा संदेश जाएगा। पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष आनंद प्रजापति व समाजसेवी दीपू सलूजा ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से भी इस कार्यक्रम का व्यापक प्रचार करना हम सबकी जिम्मेदारी है। इस अवसर पर कुंबी समाज के समाजसेवी मुन्ना मानकर जी ने कहा कि रक्त का कोई विकल्प नहीं है, इस जागरूकता रैली में अधिक से अधिक संख्या में लोग पहुंचें। राजपूत समाज के डॉ. जगदीश राघव व सेन समाज के अध्यक्ष रमेश बोरखड़े ने कहा कि यह अंतिम कार्यक्रम है, ऐसी जानकारी मिली है। हमारा मत है कि यह कार्यक्रम प्रतिवर्ष होना चाहिए क्योंकि प्रेरणा व प्रोत्साहन चंद वे शब्द हैं जो किसी भी व्यक्ति का जीवन बदल सकते हैं। हमेशा यह समिति दूसरों को प्रोत्साहन देने का कार्य करती है। इस अवसर पर ब्राह्मण समाज के करण पांडे, साक्षी शर्मा ने रक्तदाताओं का भव्य स्वागत की बात कही। प्रकाश माकोड़े, धीरज हिरानी, राजेंद्र कटारे, रक्तक्रांति टीम के सचिन रॉय, अतुल पटेल, मदनलाल डढोरे, विनयसिंह राठौड़, प्रीतम सिंह मरकाम, मनोहर मालवीय, तूलिका पचोरी, हेमासिंह चौहान, प्रमिला धोत्रे, पूर्व सैनिक संघ अध्यक्ष सुदामा सूर्यवंशी ने बैठक को संबोधित किया और रैली की व्यवस्था की बागडोर ली। खेल विभाग के बनखेड़े जी, समाजसेवी पिंटू परिहार, हेमंत बत्रा, सुधाकर पाटनकर, सुनील पंडाग्रे, चंचल पांसे, संतोष धुर्वे, दीप मालवीय, निमिष मालवीय, मनोज देशमुख ने भी अपने विचार रखे। संस्था के मनोज तिवारी व बंटी मोटवानी ने बताया कि मशाल व रक्तक्रांति की तख्तियां तैयार की जा रही हैं व झांकी तैयार की जा रही है।
— रैली का रूट चार्ट–
जिला चिकित्सालय से प्रारंभ होकर आंबेडकर चौक, कारगिल चौक, गंज गुरुद्वारा, मैकेनिक चौक गंज, कांतिशिवा चौक, रेलवे स्टेशन गंज, दिलबहार चौक (एच मार्ट किराना), तांगा स्टैंड, गुप्ता बर्तन भंडार, गुप्ता लाइफ स्टाइल, बाबू चौक, आभा श्री होटल, कॉलेज चौक, मुर्गी चौक, कमानी गेट, थाना चौक, लल्ली चौक, बस स्टैंड कोठीबाजार, स्टेडियम चौक, शिवाजी चौक, शिवाजी ऑडिटोरियम बैतूल तक जाएगी।
रैली में शामिल रहेंगे:
रक्तदान पर झांकी, सैनिक संघ की झांकी, रक्तदान जागरूकता संगीत, पूर्व सैनिक, महिला शक्ति, पुरुष रक्तदाता, नर्सिंग छात्र, कॉलेज छात्र, चौपहिया वाहन, ब्लड वेन आदि। समापन पर रक्तक्रांति सम्मान भी होगा।




