Kavar yatra: बोल बम के नारों का उद्घोष कर ताप्ती जल लेकर निकले दो सैकड़ा कावड़िए

जिला भाजपा कार्यालय में विधायक हेमंत खंडेलवाल ने कावड़ियों पर की पुष्प वर्षा


विनोबा वार्ड शिव मंदिर उत्सव समिति और श्री माता मंदिर समिति शंकर नगर ने किया आयोजन, ग्रामीणों ने किया स्वागत
बैतूल। नगर के शिव मंदिर उत्सव समिति विनोबा वार्ड द्वारा 5 अगस्त को एक भव्य कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा का शुभारंभ सोमवार 5 अगस्त को सुबह खेड़ी ताप्ती नदी से हुआ। इस बार, श्री माता मंदिर समिति शंकर नगर ने भी इस यात्रा में हिस्सा लिया, जिससे यह आयोजन और भी खास हो गया। लगभग दो सौ कांवड़िए ताप्ती जल लेकर बोल बम के नारों का उद्घोष कर नगर की ओर प्रस्थान किए। बैतूल नगर प्रवेश पर विधायक हेमंत खंडेलवाल ने कावड़ियों पर पुष्प की, विजय भवन पहुंचने पर श्री खंडेलवाल द्वारा कावड़ का पूजन किया गया। इसके बाद यात्रा में शामिल महिलाओं व पुरुष श्रद्धालुओं का पुष्प वर्षा से स्वागत कर सभी के बीच स्वल्पाहार वितरित किया गया। यात्रा की शुरुआत भगवान शिव की आरती और स्वल्पाहार के साथ हुई। श्रद्धालुओं ने दो की कतारों में अनुशासनपूर्वक यात्रा प्रारंभ की और खेड़ी, दनोरा, महदगांव, डहरगांव, भडूस और दनोरा जैसे ग्रामों से होकर गुजरे। जगह-जगह ग्रामीणों ने स्वल्पाहार आदि से यात्रा का स्वागत किया। कर्बला घाट पर स्थित फाइव स्टार कॉलोनी के संचालक मनोज एवम रूपेश आहूजा द्वारा अपने परिवार की ओर से सभी शिव भक्तों के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई थी भोजन ग्रहण करने के बाद विश्राम उपरांत कावड़ अगले गंतव्य की ओर निकल गई। नगर में प्रवेश करते ही डीजे की धुन पर कांवड़ियों ने जमकर भक्ति में झूमते हुए नृत्य किया। इस यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुईं, जिन्होंने अपनी आस्था और भक्ति का प्रदर्शन किया। शिव मंदिर उत्सव समिति विनोबा वार्ड का यह आयोजन चौथे वर्ष में प्रवेश कर चुका है। हर साल इस यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है, जो कि आयोजन की सफलता और लोगों की शिव भक्ति का प्रतीक है। इस बार की यात्रा में शामिल हुए 70 वर्षीय शिवप्रसाद मालवी और 8 वर्षीय शौर्य जैन और वैद साहू ने सभी को प्रेरित किया। ताप्ती नदी के पवित्र जल को लेकर निकली कांवड़ यात्रा ने पूरे नगर में शिव भक्ति की अलख जगाई और सभी को धर्म और अनुशासन का महत्व सिखाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button