कुन्बी समाज का सामूहिक विवाह 13 मई को। परिणय सूत्र में बंधेंगे 16 जोड़े।

बैतूल। क्षत्रिय लोनारी कुन्बी समाज सेवा संगठन के तत्वावधान में आज 13 मई, बुधवार को लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में समाज के 16 जोड़े वैदिक मंत्रोच्चार एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ परिणय सूत्र में बंधेंगे।

आयोजन समिति ने बताया कि विवाह से जुड़े सभी पारंपरिक रीति-रिवाज एवं रस्में संबंधित जोड़ों के घरों पर विधिवत संपन्न हो चुकी हैं। आज सामूहिक विवाह समारोह में सभी जोड़े मंडप में एक साथ वैवाहिक संस्कार पूर्ण करेंगे। आयोजन स्थल पर मंडप सज्जा, अतिथियों के स्वागत, भोजन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया गया है।

समारोह में समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों, गणमान्य नागरिकों एवं बड़ी संख्या में समाजजनों की उपस्थिति रहेगी। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच परंपरागत विधि-विधान से विवाह संपन्न कराया जाएगा। आयोजन समिति के अनुसार सामूहिक विवाह सम्मेलन सामाजिक एकता, सहयोग और सामूहिकता का प्रतीक है, जो समाज में समरसता को बढ़ावा देता है।

सम्मेलन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उनके साथ केंद्रीय राज्य मंत्री डी.डी. उईके, मुलताई विधायक चंद्रशेखर देशमुख, आमला विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे, भैंसदेही विधायक महेन्द्र सिंह चौहान, पूर्व कैबिनेट मंत्री सुखदेव पांसे, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष डॉ राजेंद्र देशमुख, हेमंत वागद्रे उपस्थित होंगे। संगठन के जिला अध्यक्ष यशवंत मुन्ना मानकर ने समाजजनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर नवयुगलों को आशीर्वाद प्रदान करने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button