Big News: एमपी कांग्रेस में बड़ा बदलाव: कमल नाथ को हटाया, जीतू पटवारी को प्रदेश अध्यक्ष बनाया

MP News: मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस ने प्रदेश नेतृत्व में बड़ा बदलाव कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी पर काबिज कमल नाथ को हटाकर जीतू भाई पटवारी को नया प्रदेश अध्यक्ष बना दिया है।
शनिवार शाम को नए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की नियुक्ति का आदेश इंटरनेट मीडिया में वायरल हुआ है। कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के साथ छत्तीसगढ़ में पार्टी की कमान युवाओं को सौंप दी है। विधानसभा चुनाव हारे पूर्व कबीना मंत्री जीतू पटवारी बने मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष,  उमंग सिंघार को नेता प्रतिपक्ष बनाया गया।
छत्तीसगढ़ में चरणदास महंत को कांग्रेस ने नेता प्रतिपक्ष  बनाया है। हालांकि दीपक बैज ही प्रदेश अध्यक्ष रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button