जौलखेड़ा में ग्रामीणों ने आयुष पद्धति से लिया उपचार।

श्री शतचंडी महायज्ञ और राम कथा के दौरान हुआ आयोजन। 15 अधिकारियों-कर्मचारियों ने दी सेवाएं, योग सत्र भी हुए  ।

बैतूल। आयुष विभाग द्वारा ग्राम जौलखेड़ा स्थित श्री उदासीन आश्रम राधाकृष्ण मठ मंदिर में आयोजित श्री शतचंडी महायज्ञ एवं राम कथा के दौरान निःशुल्क आयुष चिकित्सा शिविर लगाया गया, जिसमें 206 लाभार्थियों ने आयुष पद्धति से उपचार और परामर्श प्राप्त किया।

शिविर का आयोजन जिला आयुष अधिकारी डॉ. योगेश चौकीकर के निर्देशानुसार किया गया, जिसमें नोडल अधिकारी डॉ. जितेंद्र वर्मा के मार्गदर्शन में आयुष विभाग के 15 अधिकारियों और कर्मचारियों ने सेवाएं दीं। शिविर में ग्रामवासियों को आयुष चिकित्सा पद्धति के माध्यम से उपचार प्रदान करने के साथ जीवनशैली, आहार, ध्यान और योग के महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई।

इस दौरान योग प्रशिक्षक मोहित दातिर, झनकलाल निवारे और योग सहायक राज अदवारे ने रोगानुसार योग के लाभ बताए और योगाभ्यास भी कराया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पवार, धर्मप्रकाश जी महाराज एवं सरपंच पदमा कैलाश देशमुख की उपस्थिति रही।

आयुष पद्धति के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर लाभ उठाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button