Betul news : सर्व समाज जनसेवक राष्ट्रीय संगठन में गंगा प्रसाद यादव बने शिक्षा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष, लालसिंह भलावी बने लोकसभा अध्यक्ष

सुश्री ममता उइके को महिला कार्यकारिणी में महत्वपूर्ण भूमिका, अब समाजसेवा के जरिए जनकल्याण को मिलेगा बढ़ावा

समाज सेवा के क्षेत्र में और अधिक मजबूती से कार्य करने का लिया संकल्प 

बैतूल। सर्व समाज जनसेवक राष्ट्रीय संगठन ने अपने शिक्षा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष के रूप में गंगा प्रसाद यादव की नियुक्ति की है, जो शिक्षा और समाज सेवा में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए जाने जाते हैं। इसके साथ ही, लालसिंह भलावी को लोकसभा अध्यक्ष बैतूल का दायित्व सौंपा गया है, और सुश्री ममता उइके को महिला कार्यकारिणी में महत्वपूर्ण भूमिका प्रदान की गई है। इन सभी नियुक्तियों के लिए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नंदलाल यादव द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।

उल्लेखनीय है कि यह संगठन एक पूर्णत: गैर-राजनीतिक मंच है, जिसका उद्देश्य समाज के हर वर्ग, विशेषकर पिछड़े, कमजोर और उपेक्षित वर्ग के उत्थान के लिए काम करना है। संगठन का मुख्य फोकस पीड़ित मानवता की सेवा, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सहयोग प्रदान करना और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है। संगठन का उद्देश्य समाज के कमजोर और उपेक्षित वर्ग की मदद करते हुए उनकी मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए सरकार से मांग करना भी है। सर्व समाज जनसेवक संगठन देश भर में सर्व धर्म समभाव के साथ जनकल्याण के लिए कार्यरत है। यह संगठन विशेष रूप से शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहा है, जिसमें समाज के वंचित वर्गों को स्वेच्छिक मदद प्रदान करना शामिल है। संगठन द्वारा सरकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने और उन्हें लाभान्वित करने का प्रयास भी किया जा रहा है। गंगा प्रसाद यादव की इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी पर नियुक्ति और लालसिंह भलावी को लोकसभा अध्यक्ष बनाए जाने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नंदलाल यादव, राष्ट्रीय कार्यकारिणी, प्रदेश अध्यक्ष, संभागीय अध्यक्ष, महिला कार्यकारिणी और इष्ट मित्रों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। इन नियुक्तियों के माध्यम से संगठन ने जनकल्याण और समाज सेवा के क्षेत्र में और अधिक मजबूती से कार्य करने का संकल्प लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button