T-10 Cricket : पुलिस लीजेंड ने मुकाबला जीतकर फाइनल में प्रवेश किया

Cricket News : बैतूल। बैतूल एकेडमी के तत्वावधान में लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में आयोजित की जा रही स्वर्गीय विजय कुमार खंडेलवाल स्मृति टी-10 क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को तीन मुक़ाबले खेले गए। पहला मुक़ाबला स्प्रेडिंग स्माइल और सरताज एकेडमी के बीच खेला गया। जिसमें सरताज ने टास जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का निर्णय लिया। स्प्रेडिंग को बेटिंग के लिए आमंत्रित किया ।

स्प्रेडिंग ने दस ओवर में 121 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में सरताज की टीम 91 रन ही बना पाई और स्प्रेडिंग स्माइल 28 रनों से मैच जीत गई। इस मैच का मैन आफ़ द मैच का पुरस्कार बब्बू को दिया गया । दूसरा मुक़ाबला ताज इलेकन और पुलिस लीजेंड के बीच खेला गया। ताज ने टास जीतकर क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। पुलिस लीजेंड ने दस ओवर में 125 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में ताज इलेवन 85 रन ही ही बना पाई और यह मैच 40 रन से पुलिस लीजेंड जीत गई। और इस मैच का मन आफ़ द मैच जिशन को दिया गया।

टूर्नामेंट का पहला सेमी फाइनल मैच स्प्रेडिंग स्माइल और पुलिस लीजेंड की बीच खेला गया। स्प्रेडिंग की टीम ने टास जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का निर्णय लिया और निर्धारित नो ओवर में 91 रन बनाए। 92 रनों का पीछा करने उतरी पुलिस लीजेंड की टीम 7.4 ओवर में सात विकेट से जीत दर्ज कर टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश करने वाली पहली टीम बन गई।इस मैच का मैन आफ़ द मैच अमित यादव छत्तीसगढ़ को दिया गया। उन्होंने 19 गेंदों में 32 रन बनाने के साथ ही तीन विकेट भी लिए। बुधवार को तीन मुक़ाबले खेले जाएंगे जिसमें दो क्वाटर फाइनल और एक सेमी फाइनल मुकाबला होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button