Betul news: जिला मुख्यालय पर आयोजित हुई प्रदेश स्तरीय शौर्य मैराथन दौड़ प्रतियोगिता
आंचल जायसवाल एवं उपेंद्र पाल बने शौर्य मैराथन दौड़ प्रतियोगिता के विजेता

Betul news : बैतूल। स्वामी विवेकानंद जयन्ती के उपलक्ष्य में ब्राइट एजुकेशन डेवलपमेंट फाउंडेशन मध्यप्रदेश द्वारा जिला मुख्यालय पर प्रदेश स्तरीय शौर्य मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर रानी दुर्गावती ऑडिटोरियम में जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं सैकड़ो की संख्या में विद्यार्थी उपस्थित हुए।
मुख्य अतिथि सांसद दुर्गादास उइके, विधायक हेमंत खंडेलवाल, अध्यक्ष नगरपालिका बैतूल श्रीमती पार्वती बाई बारस्कर, डॉ अरुण जयसिंगपुरे चैयरमेन रेड क्रॉस सोसाइटी बैतूल, कौशलेश तिवारी संभाग समन्वयक जन अभियान परिषद, श्रीमती प्रिया चौधरी जिला समन्वयक बैतूल, विजय हारोड़े संचालक जैट एकेडमी बैतूल द्वारा सुबह 7:30 बजे मेराथन दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
शौर्य मैराथन दौड़ रानी दुर्गावती ऑडिटोरियम से एसपी चौक, कॉलेज चौक, गणेश चौक, कमानी गेट, कोतवाली थाना चौक, चक्का रोड, फारेस्ट बैरियर, इटारसी रोड, गेंदा चौक, महाजन चौक, कारगिल चौक, अम्बेडकर चौक होते हुए वापस ओपन ऑडिटोरियम पहुंची। प्रदेश स्तरीय शौर्य मैराथन दौड़ में प्रथम स्थान महिला में आंचल जायसवाल, पुरुषों में उपेंद्र पाल ने प्राप्त किया। कार्यक्रम में देवेंद्र नंजू धुर्वे, लवकुश पंडोले,अमर अटलानी, रुपेश पवार, जतिन प्रजापति, देवेंद्र घंघारे, केतन पाटिल, सुधाकर इवने जतिन प्रजापति, विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में संस्था के प्रदेश अध्यक्ष निलेश गिरी गोस्वामी ने कार्यक्रम की रूपरेखा से अवगत कराया। मुख्य अतिथि सांसद दुर्गादास उइके ने स्वामी विवेकानन्द का जीवन परिचय, उनके द्वारा विश्व कल्याण, राष्ट्र निर्माण को लेकर किये कार्यों को बताया। बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल ने स्वामी विवेकानंद के विचारों के संदर्भ में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। संभाग समन्वयक कौशलेश तिवारी ने भी स्वामी विवेकानंद के संदर्भ में अपने विचार संगोष्ठी के माध्यम से व्यक्त किए।
कार्यक्रम का आभार ब्राइट एजुकेशन के सचिव साहिल तिलोटिया एवं मंच का संचालन राजू आठनेरे द्वारा किया गया। कार्यक्रम में कीर्तन दा शिवा बेंड (अमोल बाकरे टीम) एवं सतीश सलामे की टीम द्वारा बेंजो पर राष्ट्रभक्ति गीत पर आकर्षक प्रस्तुति भी दी गई। कार्यक्रम के अंत में प्रदेश स्तरीय शौर्य मैराथन दौड़ एवं जन अभियान परिषद द्वारा विभिन्न स्कूल, कॉलेज में स्वामी विवेकानंद पर निबंध प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट एवं शील्ड वितरित की गई।




