आठनेर उपचुनाव में स्वतंत्र किसान पार्टी के कमलाकर तायवाड़े की कांग्रेस और बीजेपी से सीधी टक्कर

आठनेर। नगर परिषद आठनेर के वार्ड नंबर 10 में होने वाले उपचुनाव ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। इस बार का चुनाव त्रिकोणीय मुकाबले की ओर बढ़ता नजर आ रहा है, जिसमें स्वतंत्र किसान पार्टी के उम्मीदवार कमलाकर तायवाड़े (पत्रकार) का सामना कांग्रेस की श्रीमती किरण सावरकर और भारतीय जनता पार्टी के मनोज तुमाने से है।

स्वतंत्र किसान पार्टी की ओर से कमलाकर तायवाड़े ने वार्ड नंबर 10 में अपनी उम्मीदवारी पेश की है। तायवाड़े क्षेत्र में उनके सामाजिक कार्यों के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने किसानों और ग्रामीणों के मुद्दों को लेकर हमेशा आवाज उठाई है, जिससे उन्हें स्थानीय स्तर पर मजबूत समर्थन प्राप्त है।

आठनेर के वार्ड नंबर 10 का यह उपचुनाव राजनीतिक दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। तीनों ही प्रत्याशी अपने-अपने पक्ष में वोटरों को लुभाने के लिए जोर-शोर से प्रचार में लगे हुए हैं। चुनाव में किसका पलड़ा भारी रहेगा, यह तो परिणाम ही बताएंगे, लेकिन इतना तय है कि मुकाबला बेहद दिलचस्प होने वाला है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button