स्वर्णप्राशन शिविर 28 मार्च। जिले के चार केंद्रों पर होगा आयोजन।

बैतूल। आयुष विभाग द्वारा शनिवार 28 मार्च को जिले में स्वर्णप्राशन का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम जिला आयुर्वेद चिकित्सालय टिकारी, जिला चिकित्सालय परिसर स्थित आयुष विंग, शासकीय आयुर्वेद औषधालय गर्ग कॉलोनी तथा शासकीय आयुर्वेद औषधालय भैंसदेही में आयोजित होगा।
जिला आयुष अधिकारी एवं बाल्य रोग विशेषज्ञ डॉ. योगेश चौकीकर के मार्गदर्शन में प्रत्येक माह पुष्य नक्षत्र के अवसर पर स्वर्णप्राशन कराया जाता है। आयुर्वेद के अनुसार यह मेध्य औषधियों से तैयार किया जाता है, जो बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के साथ उनके शारीरिक और मानसिक विकास में सहायक माना गया है।
आयुष विभाग ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे 6 माह से 16 वर्ष तक के बच्चों को नजदीकी केंद्र पर लाकर स्वर्णप्राशन का लाभ दिलाएं। इसे आयुर्वेद में बच्चों के लिए अमृततुल्य बताया गया है।




