संदिग्ध मौत: पुलिया के नीचे घायल मिला युवक, उपचार के दौरान मौत

शरीर पर जगह–जगह चोट के निशान होने से मामला संदिग्ध

Betul Crime News: बैतूल। जिले के सारणी थाना क्षेत्र में धसेड़ गांव के पास डैम की पुलिया के नीचे युवक घायल अवस्था में मिला। अस्पताल में उसकी मौत हो गई। शरीर पर जगह जगह चोट के निशान पाए गए हैं। परिवार के लोगों ने संदेह जताते हुए जांच करने की मांग की है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार महेश पिता मोतीलाल कुशवाह उम्र 35 वर्ष निवासी पाथाखेड़ा  मजदूरी का काम करता था।  बुधवार को वाह  सारणी थाना क्षेत्र के धसेड डैम की पुलिया के पास घायल अवस्था में पड़ा हुआ था। जिसे परिचितों ने देखा और घायल युवक के भाई रमेश कुशवाहा को फोन के माध्यम से बुधवार रात 11 से 12 के आसपास इसकी जानकारी दी। जिसके बाद भाई रमेश घटनास्थल पर पहुंचा और अपने भाई को प्राइवेट वाहन से 4 से 5 बजे के आसपास जिला अस्पताल लेकर पहुंचा ।जहां पर डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद गुरुवार सुबह शव का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम करने के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

मृतक के भाई रमेश ने जानकारी देते हुए बताया कि धसेड डैम की पुलिया के पास मेरा भाई पड़ा हुआ था। उसके शरीर पर चोट के निशान हैं और उसके साथ मारपीट हुई है। भाई को घोड़ाडोंगरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचा था जहां पर इलाज नहीं मिलने से उसे पाढर लेकर आया पर वहां भी इलाज नहीं हो पाया ।जिसके बाद में मेरे भाई को जिला अस्पताल लेकर पहुंचा जहां पर उसको डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस इस पूरे मामले को लेकर जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button