Betul news: शासकीय क्षेत्रीय कार्य समिति के सदस्य बने मधुकर साबले

भारत के राजपत्र में प्रकाशित हुआ नाम, भारत सरकार के श्रम विभाग ने दी जिम्मेदारी

Betul news: बैतूल। शासन द्वारा शासकीय क्षेत्रीय कार्य समिति गठित की गई। इस समिति में भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री मधुकर साबले को सदस्य मनोनीत किया गया। मधुकर साबले कर्मचारी भविष्य निधि समिति में सदस्य नियुक्त किए गए हैं।

इस नियुक्ति के बाद मधुकर साबले का नाम भारत के राजपत्र में भी अंकित किया गया है। उल्लेखनीय है कि भारत सरकार के श्रम विभाग द्वारा श्री साबले को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। कर्मचारी भविष्य निधि का कार्य क्षेत्र संपूर्ण मध्य प्रदेश है। इस उपलब्धि पर श्री साबले को जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों, भारतीय मजदूर संघ के कार्यकर्ताओं एवं अन्य संगठनो ने बधाई प्रेषित की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button