जाते – जाते भी अपने पिता के यश कीर्ति को चार चांद लगा गई बेटी सुरभि खण्डेलवाल।

आम आदमी से लेकर खास आदमी, मुख्यमंत्री से लेकर संत्री और आईएएस से लेकर शासकीय सेवक तक पहुंचे श्रद्धाजंलि देने । शब्द श्रद्धाजंलि - डॉ रामकिशोर दयाराम पंवार रोंढ़ावाला  ।

 

बैतूल। आज सुरभि को गए 8 दिन बीत गए, आज पूरा जिला प्रदेश एवं देश के विभिन्न कोने – कोने से लोग अपने श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए अखण्डभारत के केन्द्र में बसे बैतूल जिला मुख्यालय पर चले आ रहे है। कल तक बैतूल नगर पालिका क्षेत्र के अनेक वार्डो के अनेक लोगो को यह तक नहीं मालूम था कि स्वर्गीय विजय कुमार खण्डेलवाल के परिवार में सुरभि नामक की विशेष चाइल्ड रहती थी। बीते 34 वर्षो तक गुमनामी की जिदंगी जी रही सुरभि जिसे बैतूल जिला भी पूरी तरह से नहीं जानता था। आज भी देश – प्रदेश की मीडिया में सुर्खियो में है। उस फोटो पर अब तक हजारो लोगो के हाथो से पुष्पाजंलि अर्पित हो गई जिसकी लोगो को झलक तक देखनी को नहीं मिलती। जाते – जाते भी बेटी सुरभि एक ऐसा काम कर गई है मध्यप्रदेश के इतिहास में कोई नहीं कर सका। आज जिस सुरभि को श्रद्धांजलि या पुष्पांजलि देने को मध्यप्रदेश का कांग्रेसी से लेकर भाजपाई विधायक जिलाध्यक्ष से लेकर आम पार्टी कार्यकर्ता दौड़ा चला आ रहा है वह कल शायद न आता जब सुरभि देव लोक को प्रस्थान न करती। अपने मायके में 34 साल तक रही सुरभि जरूरी नही था कि 11 मार्च दिन बुधवार 2026 को ही देव लोक गमन को चल गई लेकिन तीथी एवं संयोग ने आज इस स्पेशल चाइल्ड की वजह से हेमंत खण्डेलवाल को उस मुकाम पर पहुंचा दिया जिसकी कल्पना या परिकल्पना तक नहीं की जा सकती थी। मध्यप्रदेश के अनेक गुमनाम से लेकर वर्तमान आई ए एस और आई पी एस अधिकारी श्रद्धाजंलि देने के लिए बैतूल आकर चले जा रहे है। ऐसे चेहरे जो बैतूल में रह चुके है या जो बैतूल आने को इच्छुक है सभी ने सरभि के बहाने ही सही लेकिन बैतूल की माटी को नमन करने का अवसर नहीं छोड़ा। इस बात में अतिश्योति नहीं कि अगर लोकसभा का सत्र नहीं चल रहा होता तो देश का रक्षा मंत्री बैतूल में अपनी उपस्थिति दर्ज करवा चुका होता। स्वर्गीय विजय कुमार खण्डेलवाल के बेहद करीबी एवं मित्र रहे केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पूर्व में स्वर्गीय विजय कुमार खण्डेलवाल को श्रद्धाजंलि देने के लिए बैतूल आ चुके है। श्री राजनाथ सिंह के करीबी एवं परिवारिक लोगो में बैतूल का खण्डेलवाल परिवार का नाम है। बैतूल में सुरभि खण्डेलवाल के दुखद निधन के बाद से अब तक अनेको लोग अपने – अपने संसाधनो से बैतूल आकर जा चुके है। एक अप्रमाणिक जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश में अनेक सत्ताधारी एवं विपक्ष के नेताओ, मंत्रियो के परिवार में कोई न कोई उनके पद पर रहते या पद न रहते देवलोक गमन को गया होगा लेकिन उन सब के घरो पर इतनी बड़ी दस्तक आज तक देखने को नहीं मिली जो इस समय बैतूल में देखने को मिली। अंतिम संस्कार या श्रद्धाजंलि देने के लिए एक दिन हजारो की भीड़ संभव है लेकिन लगातार बुधवार 11 मार्च 2026 से खबर लिखे जाने तक आम आदमी से लेकर खास आदमी की तक की उपस्थिति कम से कम बैतूल एवं उसके आसपास के जिले में तो देखने को नहीं मिली।

उल्लेखनीय है कि मार्च के तीसरे सप्ताह के पहले सोमवार 16 मार्च 2026 को मध्यप्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक बैतूल श्री हेमन्त खंडेलवाल के निवास पहुंचकर दिवंगत सुश्री सुरभि खंडेलवाल को श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में मध्यप्रदेश के स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री श्री राव उदय प्रताप सिंह, आरएसएस के मध्य क्षेत्र बौद्धिक प्रमुख श्री सुहास भगत, आरएसएस के मध्य क्षेत्र सह बौद्धिक प्रमुख श्री हितानंद शर्मा, सिरमौर (रीवा) विधायक श्री दिव्यराज सिंह, सेवड़ा (दतिया) नगर पालिका अध्यक्ष श्री सतेंद्र सिंह नागिल, पन्ना विधायक श्री बृजेंद्र प्रताप सिंह, विदिशा से श्री बहादुर सिंह रघुवंशी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिवपुरी श्री जितेंद्र जैन गोटू, श्री बृज किशोर भार्गव, प्रांशु राणे, पूर्व भाजपा जिला कोषाध्यक्ष भिंड, श्री शोभित अग्रवाल ,पूर्व प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष श्री वेद प्रकाश शर्मा, पूर्व विधायक श्री मुन्नालाल गोयल, पूर्व प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्री मधुसूदन चौधरी, भाजपा जिला महामंत्री ग्वालियर श्री विनय जैन, छिंदवाड़ा सांसद श्री बंटी साहू ,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक नगर श्री मलकी सिंह सिंधु, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अवनेंद्र पटेरिया, श्री हेमंत विजय राव देशमुख, वारासिवनी के पूर्व एमएल श्री प्रकाश बाफना, भाजपा जिला उपाध्यक्ष भिंड श्रीमती पिंकी शर्मा, मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष श्री डॉ अवधेश प्रताप सिंह, भिंड जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कामना भदौरिया, बुरहानपुर महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल, पूर्व मंत्री श्री अनूप मिश्रा, विधायक बागली (विदिशा) श्री मुरली भवरा, विधायक देवरस (रीवा) श्री सिद्धार्थ तिवारी, पूर्व प्रदेश संगठन महामंत्री श्री माखन सिंह चौहान, पूर्व विधायक मनगवां (रीवा) श्री पंचूलाल प्रजापति, श्री रामभरोसी शर्मा ग्वालियर, विधायक भिंड श्री नरेंद्र सिंह कुशवाह, श्री मनोज यादव मुरैना, श्री महेंद्र यादव ग्वालियर ,श्री प्रहलाद पटेल पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री, श्री अजय विश्नोई विधायक पाटन (जबलपुर) , पूर्व राष्ट्रीय संगठन महामंत्री श्री संजय विनायक जोशी, पूर्व मंत्री श्री सुखदेव पांसे, श्री मनोज मालवे आमला, निर्मला सप्रे विधायक बीना, पूर्व मंत्री श्री रामखिलावन पटेल, पूर्व मंत्री श्री रामनिवास रावत, श्री गजेन्द्र सिंह पटेल, सांसद खरगोन, श्री नागर सिंह चौहान मंत्री अनुसूचित जाति कल्याण विभाग, श्री डॉ गौतम टेटवाल राज्य मंत्री कौशल विकास एवं रोजगार, श्री कैलाश विजयवर्गीय मंत्री नगरीय विकास एवं आवास संसदीय कार्य विभाग, श्री डॉ रामकृष्ण कुसमरिया अध्यक्ष मध्यप्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग एवं मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग, श्री डॉक्टर महेंद्र सिंह मध्यप्रदेश प्रभारी, श्री गोपाल सिंह विधायक आष्टा, श्री डॉ पी आर बोडख़े पूर्व विधायक मुलताई, श्रीमती प्रतिभा बागरी राज्य मंत्री नगरीय विकास एवं आवास विभाग, कविता पाटीदार राज्य सभा सांसद, श्री अशोक पाराशर, सोनू धाकड़ टेटरा सबलगढ़,श्री विश्वामित्र पाठक विधायक, श्री कुंवर सिंह टेकाम विधायक, श्री तपन चौधरी जिला संयोजक बालाघाट, श्री सुशील कुमार तिवारी विधायक पनागर, श्री अभिलाष पांडे विधायक जबलपुर, श्री उमाशंकर राजपूत सह कार्यालय मंत्री युवा मोर्चा, श्री श्याम टेलर युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष, श्री वैभव पवार पूर्व प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा, श्री अनिरुद्ध मारू विधायक, श्री दिलीप सिंह परिहार जिला अध्यक्ष नीमच, पूर्व विधायक श्री सुभाष रामचरित, श्री प्रेम सिंह राजपूत जिला अध्यक्ष ग्वालियर, श्री राहुल तिवारी प्रदेश महामंत्री युवा मोर्चा, श्री राजकुमार कर्राहे विधायक लांजी, श्री राजकुमार सबनानी विधायक भोपाल, श्रीमती ममता भदौरिया भाजपा प्रदेश संयोजक महिला एवं स्वसहायता समूह, श्री वीरेंद्र भदौरिया जिला उपाध्यक्ष ग्वालियर, श्री जितेंद्र लिटोरिया, अलीराजपुर सांसद श्रीमती अनीता नागर सिंह चौहान, पूर्व विधायक श्री जालम सिंह पटेल, श्री श्रवण सिंह चौहान जिला अध्यक्ष इंदौर, श्री जयप्रकाश चतुर्वेदी जिला अध्यक्ष पन्ना, श्री रवि जैसवाल पूर्व नपा अध्यक्ष इटारसी, श्री राकेश गुप्ता नपा बड़वाह ,श्री पंकज सिंह तेकाम प्रदेश अध्यक्ष अजजा मोर्चा, श्री सोहन सिंह प्रदेश महामंत्री अजा मोर्चा, श्री गौरव सिसोदिया संभाग प्रभारी शहडोल शामिल का नाम शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button