Wasting Bees Attacked : खाना बनाने के दौरान धुएं से बिफराई मधुमक्खियाें ने किया हमला, 40 को किया घायल

file foto

Wasting bees attacked : बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में बुधवार को धार्मिक कार्यक्रमों के दौरान पारड़सिंगा, खैरवानी और देवरी गांव में मधुमिक्खयों ने हमला कर 40 लोगों को घायल कर दिया। इनमें नागपुर एवं सारनी के लोग भी शामिल हैं। घायलों को मुलताई के सरकारी और निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है।

बुधवार को जिले के ग्राम पारड़सिंगा, खैरवानी तथा देवरी में चोटी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम के दौरान भोजन बनाने के लिए जलाई गई आग से उठते धुएं के कारण पेड़ पर लगे छत्ते में मौजूद मधुमक्खियां बिफरा गईं। उन्होंने वहां मौजूद लोगों को अपने डंक से घायल करना शुरू कर दिया। मधुमक्खियों के हमले से वहां मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई।

घायलों को मुलताई के सरकारी अस्पताल लाया जहां प्राथमिक उपचार कर गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। सरकारी अस्पताल में बुधवार को मधुमक्खियों के हमले में घायल हुए 40 लोगों का उपचार किया गया है। अस्पताल में साहेबलाल, मीना नागपूर, चिंध्या सुखलाल, आयुष, आदित्य, विशाल पाटाखेड़ा, बुद्धुलाल , लक्ष्य तथा श्यामवती सारणी, दीपांशु, हर्षित, हर्षित, प्रतिक, रिया, विशाल, चिंरोजीलाल, रामकली, कमलेश, सुधा, करण, अशोक निवासी देवरी सहित अन्य उपचार कराने के लिए पहुंचे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button