स्वर्ण जयंती पर अर्जीवाले हनुमान मंदिर में 9 दिवसीय महोत्सव 26 मार्च से।

राम कथा, प्राण प्रतिष्ठा और हनुमान जन्मोत्सव के साथ संत समागम, 3 अप्रैल को भंडारा।

बैतूल। मोती वार्ड स्थित श्री अर्जीवाले हनुमान मंदिर में स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर 26 मार्च से 3 अप्रैल 2026 तक 9 दिवसीय संत समागम एवं सनातन धर्म सभा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम न्यू बैतूल ग्राउंड के सामने रॉय साहब के बगीचे में आयोजित होगा। मंदिर समिति द्वारा आयोजित इस महोत्सव में श्रीराम कथा, सियारामजी एवं लक्ष्मणजी की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा और श्री हनुमान जन्मोत्सव शामिल हैं।

26 मार्च गुरुवार को दुर्गाष्टमी के अवसर पर शाम 5 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। 27 मार्च से प्रतिदिन दोपहर 3:30 से शाम 7 बजे तक श्रीराम कथा का वाचन होगा, जिसका समापन 3 अप्रैल को होगा। कथा व्यास महंत जगन्नाथ पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर 1008 राघवदासजी महाराज, प्राचीन जगन्नाथ मंदिर सेवा ट्रस्ट अयोध्या धाम द्वारा कथा सुनाई जाएगी। कथा का सीधा प्रसारण यूट्यूब चैनल जेपी अयोध्या पर भी होगा।

सियारामजी एवं लक्ष्मणजी की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के अंतर्गत 27 मार्च से यज्ञ पूजन प्रतिदिन सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक होगा, जिसमें यज्ञाचार्य गोविंद जी महाराज बैतूल रहेंगे। 2 अप्रैल को श्री हनुमान जन्मोत्सव पर सुबह 4 बजे अभिषेक, 5 बजे हवन, 6 बजे आरती एवं जन्मोत्सव तथा शाम 7 बजे महाआरती होगी। 3 अप्रैल को महाप्रसादी वितरण एवं विशाल भंडारे के साथ महोत्सव का समापन होगा। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से सपरिवार उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button