घोड़ाडोगरी रेलवे स्टेशन पर राजमाता फुलवादेवी कांगे का भव्य स्वागत

बैतूल। श्री मांझी अंतरराष्ट्रीय समाजवाद आदिवासी किसान सैनिक संस्था नई दिल्ली की राष्ट्रीय अध्यक्ष राजमाता श्रीमती फुलवादेवी कांगे के घोड़ाडोगरी आगमन पर रेलवे स्टेशन पहुंचकर बड़ी संख्या में मांझी सरकार के सैनिकों ने उनका स्वागत किया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जैसे ही राजमाता 6 फरवरी की रात्रि स्टेशन पहुंचीं, वहां मौजूद पदाधिकारियों एवं समाजजनों ने फूलमालाओं से उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुंभदेव कांगे भी साथ रहे। स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया और सैनिक सम्मेलन को लेकर जोश नजर आया।
जिले के प्रभारी जिला अध्यक्ष रामकिशोर धुर्वे के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। स्वागत उपरांत राजमाता फुलवादेवी कांगे घोड़ाडोगरी से शाहपुर के लिए रवाना हुईं, जहां मुस्कान होटल में उनका रात्रि विश्राम निर्धारित है। राजमाता ने 7 फरवरी को ग्राम मालवर में आयोजित सैनिक सम्मेलन एवं सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक, देव नैतिक तथा संस्थागत परिचर्चाओं में सहभागिता की।




