केंद्रीय विद्यालय बैतूल की पूर्व छात्रा अंजनी मिश्रा ने सिविल सेवा परीक्षा में हासिल की 274वीं रैंक।

 

बैतूल। देश की सबसे कठिन मानी जाने वाली संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में बैतूल की बेटी कुमारी अंजनी मिश्रा ने अखिल भारतीय स्तर पर 274वां स्थान हासिल कर यह साबित कर दिया कि छोटे शहरों की प्रतिभा भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकती है। केंद्रीय विद्यालय बैतूल की पूर्व छात्रा और मध्य प्रदेश पुलिस में डीएसपी पद पर पदस्थ अजय मिश्रा तथा श्रीमती रागिनी मिश्रा की सुपुत्री कुमारी अंजनी मिश्रा की यह उपलब्धि परिवार, विद्यालय और पूरे जिले के लिए गौरव का क्षण बन गई है।

कुमारी अंजनी मिश्रा ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा केंद्रीय विद्यालय बैतूल से प्राप्त की थी। उन्होंने केंद्रीय विद्यालय बैतूल में कक्षा पांचवी में प्रवेश लिया था और कक्षा दसवीं तक वहीं अध्ययनरत रहीं। उनकी इस विशिष्ट और अद्वितीय उपलब्धि पर केंद्रीय विद्यालय बैतूल के प्राचार्य आर एन पांडेय एवं समस्त विद्यालय परिवार ने कुमारी अंजनी मिश्रा को हार्दिक बधाई देते हुए मंगलमय शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button