26 अप्रैल को बैतूल में राज्य स्तरीय बौद्ध युवक-युवती परिचय सम्मेलन ।

फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 15 अप्रैल।  प्रज्ञा बुद्ध विहार भारत भारती जामठी में सम्मेलन स्थल के रूप में सर्वसम्मति से चयन। आरडी पाटील अध्यक्ष, योगेंद्र दवंडे सचिव, नरेश भूमरकर कोषाध्यक्ष नियुक्त।

बैतूल। पंचशील बुद्ध विहार बैतूल में 24 मार्च को आयोजित बैठक में प्रदेश स्तरीय बौद्ध युवक-युवती परिचय सम्मेलन की तिथि 26 अप्रैल तय की गई, जबकि रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 5 अप्रैल से बढ़ाकर 15 अप्रैल कर दी गई। बैठक में प्रज्ञा जीवनसाथी पत्रिका के प्रकाशन, अब तक हुए रजिस्ट्रेशन और आगामी रजिस्ट्रेशन की स्थिति पर चर्चा हुई तथा अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

सम्मेलन के लिए स्थान चयन को लेकर आयु शेषराव नागले ने प्रज्ञा बुद्ध विहार भारत भारती जामठी का प्रस्ताव रखा, जिस पर धनराव चंदेलकर, आयुष्मान एन के मांडवे करण चंदेलकर सूरज लाल मंडलेकर आमला से आए हरिदास पाटिल सहित सभी प्रबुद्धजनों ने सहमति दी। रजिस्टर्ड युवक-युवतियों के आने-जाने और अन्य व्यवस्थाओं पर भी चर्चा कर स्थान का अंतिम निर्धारण किया गया।

आयोजन समिति गठन में आयुष्मान रामशंकर आंवलेकर ने अध्यक्ष पद के लिए आरडी पाटील भारत भारती जामठी का नाम प्रस्तावित किया, जिस पर आयुष्मान पाटिल, आयुष्मान एन के मांडवे, आयुष्मान तुकाराम लोखंडे, मासोदकर, नागले ने सहमति दी। सचिव पद के लिए प्रोफेसर सुखदेव डोंगरे द्वारा योगेंद्र दवंडे का नाम प्रस्तावित किया गया, जिस पर आयुष्मान चंदेलकर, शरनकर, काशीनाथ सूर्यवंशी, राजेंद्र मालवीय ने समर्थन दिया। सहसचिव के रूप में गीता नागले का नाम डोंगरे ने प्रस्तावित किया, जिसे सर्वसम्मति मिली। कोषाध्यक्ष पद के लिए नरेश भूमरकर का नाम चंदेलकर ने प्रस्तावित किया, जिसे सभी ने स्वीकृति दी।

कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा में आयुष्मान सरनेकर ने प्रत्येक सदस्य व मार्गदर्शक से सहयोग राशि लेने का प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। अधिक से अधिक रजिस्ट्रेशन के लिए व्हाट्सएप व कॉल के माध्यम से जानकारी साझा कर फॉर्म भरवाने की अपील की गई।

बैठक में आयुष्मान चंदेलकर ने सुझाव दिया कि रजिस्टर्ड युगलों का पूर्ण बौद्ध पद्धति से मंगल परिणय सम्मेलन में कराया जाएगा और शासन मान्यता प्राप्त प्रमाण पत्र दिया जाएगा। शेषराव नागले ने अपने घरों से ऐसे आयोजनों की शुरुआत करने और विवाह योग्य युवक-युवतियों को इसमें शामिल करने की अपील की।

बैठक धम्म गुरु दीपांकर भंते की उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में राजेंद्र मालवीय, देवा अतुलकर वासुदेव वानखेडे, पुष्पा, पटेल करणलाल चंदेलकर, मधुकर पाटील, हरिदास अतुलकर, अरविंद, राजू चौकीकर, धनराव चंदेलकर, डॉ सुखदेव डोंगरे, राम शंकर आवलेकर, राजेंद्र मालवीय, सूरज लाल मंडलेकर, जीडी पाटिल, एनके मांडवे, हरिदास पाटिल आमला, नरेश भूमरकर, तुकाराम लोखंडे, डीएस मासोदकर सहित जिले के विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रबुद्धजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button