मातृ शक्ति अखण्डदीप रथ उपयात्रा पहुंची खेड़ी सावलीगढ़

बैतूल। मनुष्य में देवत्व का उदय और धरती पर स्वर्ग का अवतरण के उद्देश्य को लेकर अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में माताजी भगवती देवी शर्मा और अखण्डदीप की जन्मशताब्दी 2026 में मनाने की तैयारी विभिन्न तरीके के हो रही है। इसी कड़ी में मध्यपदेश के प्रत्येक जोन, उपजोन, जिलों में रथयात्राओं के माध्यम से कार्यकर्ताओं और जनमानस में ऊर्जा का संचार किया जा रहा है। बैतूल विकासखण्ड की उपयात्रा मंगलवार 30 जनवरी को खेड़ी सावलीगढ़ पहुंची। जहां विकासखण्ड ग्रामीण समन्वयक डॉ सुखदेव धोटे ने ग्राम के परिजनों के साथ यात्रा का स्वागत किया। शाम को माता मंदिर पर यात्रा टोली द्वारा दीपयज्ञ सम्पन्न किया गया। टोली नायक संगीता पवार, सह टोली नायक सरिता सोलंकी, पंडिरंग चिल्हाटे, श्रीराम पवार, श्री विश्वकर्मा, हार्ले गुरुजी द्वारा गुरुदेव के विचारों से लोगो को अवगत कराया। कार्यक्रम में जिला युवा सह समन्वयक अनूप वर्मा, विकासखण्ड समन्वयक देवेंद्र साहू, वेगराज साहू, बबलेश पोटफोड़े, वामनराव धोटे, प्रदीप वागद्रे, उषा सोनारे, कुसुम धोटे आदि उपस्थित हुए। बबलेश पोटफोड़े ने बताया कि आगे यह यात्रा जीन बोरगांव व पड़ोसी पंचायतों में जाएगी।




