श्री माता मंदिर के सभी देवी-देवताओं को भेंट किए जाएंगे विशेष वस्त्र व श्रृंगार

बैतूल। श्री माता मंदिर शंकर नगर में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। जन्मोत्सव के अवसर पर मंदिर के सभी देवी-देवताओं को विशेष वस्त्र व श्रृंगार भेंट किए जाएंगे। श्री माता मंदिर महिला मंडल ने 20 अप्रैल को धार्मिक उत्सव की तैयारियों का आयोजन किया है। शाम 5 बजे प्राचीन शिव नाग मंदिर (पुरन साहू) के घर के पास से नगर भ्रमण किया जाएगा, और शाम 8 बजे मंदिर में देवी देवताओं को भेट अर्पण की जाएगी। मंदिर समिति के अध्यक्ष अशोक डब्बू तलेड़ा ने सभी भक्तों से अपील की है कि वे अपनी उपस्थिति सह परिवार देकर इस उत्सव में शामिल हों और पुण्य लाभ उठाएं।




