लोकसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर सोशल मीडिया वारियर्स ने दी बधाई 

बैतूल। सोशल मीडिया वारियर्स ने सांसद दुर्गादास उइके को दोबारा लोकसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर बधाई दी। उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। बैतूल संसदीय क्षेत्र में वर्तमान सांसद दुर्गादास उइके को ही दोबारा मैदान में उतारा गया है। शनिवार शाम को जारी की गई सूची में बैतूल लोकसभा सीट से दुर्गादास उइके को ही प्रत्याशी बनाया गया है। शिक्षक दुर्गादास उइके को पार्टी ने वर्ष 2019 के चुनाव में पहली बार प्रत्याशी बनाया था। चुनाव में उन्होंने तीन लाख 65 हजार मतों से जीत दर्ज की थी। उनके कार्यों को देखते हुए पार्टी ने दूसरी बार भी बैतूल सीट से उन्हें प्रत्याशी बनाया है। सोशल मीडिया वारियर्स ने सांसद से सौजन्य भेंट के दौरान उन्हें जीत के लिए अग्रिम बधाई दी। इस अवसर पर मनीष मिसर, कुणाल शर्मा, राहुल वडुकले ,रवि सोनी,ज्योति यदुवंशी,सरिता पवार,बिंदु शेषकर आदि प्रमुख से उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button