यूपीएससी: बैतूल के शुभम पवार को आईईएस परीक्षा में मिली 64 वीं रैंक

UPSC EXAM : बैतूल। यूपीएससी द्वारा आयोजित इंडियन इंजीनियरिंग सर्विसेज में मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के खंजनपुर निवासी शुभम पवार ने ऑल इंडिया लेवल पर 64 वीं रैंक हासिल की है।
शुभम ने बताया कि एग्जाम में सफलता के लिए उन्होंने लगातार प्रयास किया। सेल्फ स्टडी ऑनलाइन स्टडी पर फोकस किया। इस सफलता पर शुभम का कहना है कि अथक परिश्रम निरंतर से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
शुभम वर्तमान में न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन भारत सरकार में वैज्ञानिक अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। खंजनपुर मालवीय वार्ड बैतूल निवासी सुहागा रमेश कुमार पवार शिक्षक के सुपुत्र हैं। इस उपलब्धि पर उन्हें समस्त परिवार एवं शिक्षक परिवार की ओर से बहुत बधाई प्रेषित की गई।




