Shiv barat: इस वर्ष भी भव्य और ऐतिहासिक निकलेगी शिव बारात

शिव बारात समिति की बैठक में विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा

Betul News : बैतूल। शिवरात्रि महोत्सव के अवसर पर शिवबारात समिति द्वारा इस बार भी भव्य अलौकिक और दर्शनीय शिव बरात की युद्ध स्तर पर पर तैयारियां की जा रही है। इसको लेकर शिव बारात समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का संचालन समिति के संदीप कौशिक ने किया।

बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भगवान भोले नाथ की बारात शिवरात्रि के दिन थाना चौक स्थित शिवालय से प्रारंभ होगी। नगर के प्रमुख मार्गों से प्रारंभ शिव बारात में नागरिक भगवान शिव की पूजा अर्चना करेंगे। चल समारोह में कई अनूठे और दर्शनीय आयोजन किये जाएंगे, वहीं बाबा महाकाल की अलौकिक झाकियां निकाली जाएगी। शिव बारात चल समारोह में इस वर्ष भी कलाकार आयोजन की शोभा बढ़ाएंगे। उन्होंने शिव बारात का मार्ग, अनुशासन एवं झांकियों से संबंधित बात रखी। शिवबारात समिति के संरक्षक अक्षय तातेड ने कहा कि शिव बारात में सभी मर्यादा पूर्ण ढंग से व्यवस्था को संभालेंगे।

उन्होंने समिति के सहयोगी साथियों से कहा कि शिव बारात का दिन बेहद निकट है। ऐसे में समिति की बैठक लगातार जारी रहेगी। सभी बिंदुओं पर विशेष निगरानी रखते हुए तैयारियां की जाएगी। श्रद्धालुओं को शिव बारात देखने में कोई दिक्कत ना हो इसके लिए तमाम व्यवस्था की जिम्मेदारी उन्होंने समिति के वरिष्ठ पदाधिकारियों को दी। समिति इसे ऐतिहासिक बनाने जा रही है, जिसको लेकर रूट लाइन और आस्था का विशेष ख्याल रखते हुए झांकियां की तैयारी की जाएगी।

बैठक में ममता शुक्ला ने सुझाव दिया कि इस वर्ष ग्राम आसाडी के लोगों द्वारा नृत्य को शामिल किया जाए। बैठक में अपर्णा पागे, आरती शुक्ला, वर्षा मंडल, रीता दत्त, सरिता पवार, लक्ष्मी सूर्यवंशी, माधुरी नामदेव, सपना कहार, प्रीति रैकवार, प्रदीप तिलन्ते, निक्की राजपूत, गजेंद्र दत्त, संकेत राजपूत, आकाश पवार मनीष मालव सुधीर मालवी आदि उपस्थित थे। समिति के सहयोगी साथी कार्यक्रम को सफल बनाने की तैयारी कर रहे है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button