शासकीय माध्यमिक शाला मालवर में बच्चों ने मनाई चाचा नेहरू की जयंती
बाल मेले का किया आयोजन, स्वादिष्ट व्यंजनों के लगाए स्टॉल

बैतूल। घोड़ाडोंगरी ब्लॉक के अंतर्गत शासकीय माध्यमिक शाला मालवर में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पं.जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन बाल दिवस के रूप में उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में सरपंच सहनवती कवडे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक बाल मेले का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों द्वारा घर के बने हुए स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल लगाए। बच्चों की प्रतिभा की सरपंच ने सराहना की।
इस अवसर पर एचएम परसराम निरापूरे, कृष्ण कुमार खातरकर, मनीष दीवान, संजू परते, बारेलाल, सुमन कवडे सहित विद्यालय के शिक्षक-कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साह और रचनात्मकता से वातावरण को खुशनुमा बना दिया।





