Mandi Bhav Today : बैतूल मंडी में उड़द के दाम में आई गिरावट, सोयाबीन के दाम स्थिर
Mandi Bhav Today: Price of urad declined in Betul Mandi, price of soybean remained stable.

Mandi Bhav Today : बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले की कृषि उपज मंडी में उड़द की आवक हो रही है लेकिन दाम में अचानक गिरावट आ गई है। बैतूल के बडोरा में स्थित कृषि उपज मंडी में मंगलवार को उड़द के दाम 6501 रुपये प्रति क्विंटल थे जो बुधवार को घटकर 6401 रुपये पर आ गए।
मंडी में सोयाबीन के दाम उछल ही नहीं रहे हैं जिससे किसानों में बेहद हताशा है। सोयाबीन की नई फसल की बुवाई का समय आ गया है लेकिन इसके दाम 4000 से 4400 रुपये प्रति क्विंटल के आसपास ही स्थिर हैं।

कई महीने से दाम बढ़ने का इंतजार कर रहे किसानों को अब नई फसल की बुवाई होने के बाद भी दाम में तेजी आने की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है।



