ससुन्दरा में माता भगवती उपवन में आज होगा पौधारोपण

बैतूल। अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में बैतूल जिले के ससुन्दरा में माता भगवती उपवन का निर्माण किया जा रहा है। इसी क्रम में आज 21 अगस्त को दोपहर 2 बजे पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
गायत्री परिवार के जिला समन्वयक रविशंकर पारखे एवं सह समन्वयक राजकुमार पालीवाल ने बताया कि कार्यक्रम में जिले के जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों को भी आमंत्रित किया गया है।
तहसील समन्वयक संतोष कनाठे ने गायत्री परिवार के सभी परिजनों से पौधारोपण कार्यक्रम में उपस्थित होकर इसे सफल बनाने का अनुरोध किया है।




