एनएसयूआई आईटी सेल बैतूल जिला अध्यक्ष बने संकल्प मिश्रा  

बैतूल। एनएसयूआई के आईटी सेल बैतूल जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी संकल्प मिश्रा को सौंपे जाने के बाद जिले की छात्र राजनीति में नई ऊर्जा और उत्साह देखने को मिल रहा है। संकल्प मिश्रा अपनी उत्कृष्ट सोच, मजबूत नेतृत्व क्षमता और निर्भीक स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। एनएसयूआई जिला अध्यक्ष जैद खान ने उनकी कार्यशैली और सक्रियता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। जैद खान का मानना है कि संकल्प मिश्रा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर संगठन को नई मजबूती देंगे। संगठन को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में आईटी सेल अधिक आक्रामक और प्रभावी भूमिका निभाएगा। अपनी नियुक्ति पर संकल्प मिश्रा ने कहा कि वे युवाओं की आवाज को मजबूती से उठाएंगे और अन्याय के खिलाफ हर स्तर पर संघर्ष करते रहेंगे।एनएसयूआई के सभी पदाधिकारियों ने संकल्प मिश्रा को बधाई दी जिसमें जैद खान, नीलेश धुर्वे, अंकित तामरकर, नितिन विश्वास, रामकुमार कोमल आदि सभी साथी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button